Dev Diwali- काशी में उतरा देवलोक, देव दीपावली पर जगमग हुए घाट
काशी. Dev Diwali 2022 हर वर्ष की भांति इस बार भी कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया है। देव दीपावली के दिन भोले की नगरी काशी (वाराणसी) की अलग ही छटा देखने को मिलती है। देव दीपावली विश्व के सबसे प्राचीन शहर काशी की संस्कृति एवं परंपरा है।

यह दीपावली के 15 दिन बाद मनाया जाता है। वाराणसी में हर बाद की तरह इस बार भी गंगा किनारे सभी घाटों को दीपों से संजया गया है। विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन के बाद यह पहली देव दीपावली है। रविदास घाट से लेकर राजघाट के आखिरी तक लाखों दीपों से घाट जममग हैं।

