बटेश्वर मंदिर को डकैत और एक अधिकारी ने मिलकर बचाया
ग्वालियर. मध्यप्रदेश में कई ऐसी ऐतिहासिक स्थान हैं जो पुरातत्व महत्व की है। ऐसी ही एक प्रसिद्ध जगह है बटेश्वर मंदिर परिसर, ग्वालियर से लगभग एक घंटे की दूरी पर मौजूद है यह ऐतिहासिक स्थल चम्बल इलाके में पड़ता है। चम्बल का इलाका एक समय डाकुओं का गढ़ होता था। यही वजह रही है कि वर्ष 1924 में पुरातत्व विभाग ने इसे ऐतिहासिक स्थल घोषित किया था। लेकिन डाकुओं के डर से हर कोई यहां आने से डरता था। हालांकि बाद में चम्बल के एक दुर्दान्त डाकू और पुरातत्व विभाग के अधिकारी के प्रयासों से इस मंदिर का पुनर्निमाण संभव हो पाया है और आज यह मंदिर परिसर अपनी वास्तुकला के लिये बेहद प्रसिद्ध है।
बटेश्वर के मंदिरों के पुर्ननिर्माण की कहानी
ऐसा बताया जाता है कि एक समय चम्बल का सबसे ताकतवर डाकू रहा निर्भय गुर्जर बटेश्वर मंदिर परिसर में रहा करता था। उस समय यह मंदिर सूना पड़ा था और डाकुओं के डर से कोई यहां नहीं आता था। मनी कन्ट्रोल तमें छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2000 में पद्श्री से सम्मानित मशहूर पुरातत्व वैज्ञाानिक केके मोहम्मद की मध्यप्रदेश में तैनाती हुई। केके मोहम्मद ने बटेश्वर मंदिर परिसर के जीर्णो़द्वार की योजना बनाई और इसके लिये उन्होंने पहले डकैत निर्भय गुर्जर से बात की और उसके बटेश्वर मंदि र परिसर खाली करने के लिये राजी कर लिया। निर्भय गुर्जर ने पुरातत्व विभाग को इस बात की भी गारंटी दी कि कोई डाकू पुरातत्व विभाग के लोगों को कुछ नहीं कहेंगे।
इसके बाद ही साल 2005 में बटेश्वर मंदिर परिसर के पुनर्निर्माण का काम शुरू हुआ था । पुरातत्व विभाग ने निर्भय गुर्जर से सुरक्षा का आश्वासन मिलने के बाद चंदेरी के कारीगरों को बुलाकर मंदिर के पुनर्निर्माण का काम शुरू कराया। आज इस मंदिर परिसर के करीब 80 मंदिरों का पुनर्निर्माण हो चुका है और आज यह एमपी का फेमस पर्यटन स्थल है। बता दें कि बटेश्वर मंदिर परिसर में करीब 200 छोटे बड़े मंदिर मौजूद हैं.। माना जाता है कि 8वीं से 10वीं शताब्दी के बीच में गुर्जर प्रतिहार वंश के राजाओं ने इस मंदिर परिसर का निर्माण कराया था। गुर्जर प्रतिहार वंश के राजाओं ने ही मध्यप्रदेश के एक और ऐतिहासिक स्थल खजुराहों का भी निर्माण कराया था।
