माल सिंह होंगे भोपाल के नये आयुक्त, गुलशन बामरा को पर्यावरण विभाग की जिम्मेदारी मिली
भोपाल. मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किये हैं। नर्मदापुरम आयुक्त मालसिंह भयडिया को भोपाल संभाग का आयुक्त बनाया गया है। वहीं, वर्तमान कमिश्नर गुलशन बामरा को पर्यावरण विभाग भेजा गया है। इसके अलावा ACS-PHE मलय श्रीवास्तव को ACS पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का दायित्व सौंपा गया है।
वहीं, दूसरी ओर नीरज मंडलोई को PS नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग बनाया गया है। अनिरूद्ध मुखर्जी को PS लोक पंरिसंपत्ति विभाग को प्रशासन अकादमी के DG का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जबकि संजय शुक्ला को PS लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी बनाया गया है।
मनीष सिंह को औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया। सुखवीर सिंह को PS- PWD बनाया है। फैज अहमद किदवई को PS परिवहन विभाग बनाया। इसके साथ जेल विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उमाकांत उमराव को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में पीएस बनाया। गुलशन बामरा को पीएस पर्यावरण विभाग डीजी एप्को, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के पीएस का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। संजय गोयल को प्रमुख राजस्व आयुक्त भोपाल के साथ आयुक्त भू अभिलेख एवं बंदोबस्त ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जॉन किंग्सली एआर को कमिश्नर मेडिकल एजुकेशन बनाया। जीव्ही रश्मि एमडी कृषि विपणन बोर्ड बनाया। मालसिंह भयडिया को भोपाल संभाग का संभागायुक्त बनाया। श्री मन शुक्ला नर्मदापुरम संभाग के कमिश्नर बनाया गया है।
