विभागों के बदलाव में राजनीति-मध्यप्रदेश में 13 एसीएस, 10 के पास 3 अधिक विभागों की जिम्मेदारी, 3 के पास सिर्फ एक विभाग

भोपाल. मध्यप्रदेश के 3 पूर्व मुख्यसचिवों ने बताया कि जब सरकार का संचालन होता है तो विभागों का कामकाज इस प्रकार से होना चाहिये कि जनता के काम आये। यह क्या उदाहरण है कि वन विभाग के साथ पशुपालन और उद्यानिकी
का काम किसी अधिकारी के पास हो। ब्यूरोक्रेसी को काम देने की कोई पर्सनल पॉलिसी थोड़े ही है।
दो पूर्व मुख्यसचिव ने नाम जाहिर किये बिना ही कहा है कि किसी के पास अतिरिक्त विभाग हैं तो किसी के पास काम ही नाम मात्र का हैं। ब्यूरोक्रेसी के ताजा बदलाव के बाद स्थिति यह है कि प्रदेश में कुल 13 अपर मुख्य सचिव एससीएस में 10 के पास 3 से अधिक विभाग और 3 वीरा राणा, अश्विनी राय और पंकज राग के पास सिर्फ एक विभाग है। केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति का कोटा 40 प्रतिशत अधिकारियों का है। लेकिन कुल 364 अधिकारियों में से 30 ही प्रतिनियुक्ति पर हैं। जबकि 100 अधिकारी होने चाहिये थे। 25 प्रमुख सचिवों पीएस में 20 के पास महत्वपूर्ण विभाग हैं। जिनमें वह 2 वर्ष से अधिक समय से हैं। रिटायर पूर्व मुख्य सचिव ने कहा है कि विभागों का बंटवारा तालमेल के हिसाब से होना चाहिये। लेकिन अभी ऐसा नहीं है। कृषि के साथ उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ प्रवासी भारतीय, गृह व जेल के साथ धर्मस्व, वन-पशुपालन के साथ उद्यानिकी, खाद्य के साथ परिवहन का क्या तालमेल हैं।

चौंकाने वाला तथ्य
प्रदेश में कुल 364 आईएएस अफसर; 30 ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं, जबकि कोटा 40 प्रतिशत का
अतिरिक्त प्रभार में ही चल रहे हैं कई विभाग
शैलेंद्र सिंह (एसीएस) – कृषि उत्पादन आयुक्त, उच्च शिक्षा (अतिरिक्त प्रभार) और आवासीय आयुक्त मप्र भवन नईदिल्ली का कार्यभार है।
मोहम्मद सुलेमान ( एसीएस) – स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी एवं पुनर्वास और प्रवासी भारतीय विभाग।
विनोद कुमार (एसीएस) – जीएडी, मुख्य सचिव ( समन्वय), विधिक एवं सतर्कता प्रकोष्ठ और संसदीय कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार।
राजेश कुमार राजौरा (एसीएस) – गृह एवं संचालक आदिम जाति अनुसंधान का अतिरिक्त प्रभार के साथ धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व।
जेएन कंसोटिया ( एसीएस) – वन के साथ उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग का अतिरिक्त प्रभार है।
एसएन मिश्रा (एसीएस) – एनवीडीए उपाध्यक्ष, प्रबंध संचालक नर्मदा बेसिन प्रोजेक्ट एवं जलसंसाधन।
मलय श्रीवास्तव (एसीएस) – चेयरमैन कर्मचारी चयन मंडल एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास।
अशोक शाह (एसीएस) – महिला एवं बाल विकास विभाग।
अशोक वर्णवाल (एसीएस) – कृषि, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, घुमंतु एवं अर्धघुमंतु विभाग।
एमपी हाउस में 2 आवासीय आयुक्त
एमपी हाउस में नयी दिल्ली में सुविधा के अनुसार 2 पद निर्मित हैं। यह आवासीय आयुक्त के हैं। एसीएस शैलेन्द्र सिंह और पंकज राग दोनों मप्र में हैं। लेकिन चार्ज मप्र भवन का भी है।
कम महत्व के विभाग
मनु श्रीवास्तव (पीएस) कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग में है। उन्हें तकनीकी शिक्षा विभाग का दायित्व सौंपा गया है। केसी गुप्ता को सहकारिता विभाग, अनिरूद्ध मुखर्जी को लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, प्रतीक हजेला को सामाजिक न्याय, संजीव झा आनंदम विभाग और करलिन खोंगवार देशमुख भोपाल गैस त्रासदी विभाग में प्रमुख सचिव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *