भगवान कार्तिकेय आज हरि हर मंदिर में तड़के से शुरु हुये दर्शन,वर्ष में एक दिन मंदिर के खुलते हैं पट

ग्वालियर. जीवाजी गंज पुल के पास स्थित भगवान कार्तिकेय के मंदिर के वर्ष में केवल एक दिन (कार्तिक पूर्णिमा) को पट खुलते हैं। आज रात 12 बजे मंदिर के गर्भग्रह का ताला खोला गया। भगवान कार्तिकेय का श्रृंगार शुरु हुआ। भागवान कार्तिकेय के श्रद्धालुओं को मंगलवार की तड़के से दर्शन देकर उनकी सभी मनोकामनाएं पू्र्ण करेंगे। सूबे की गोठ कैलाश छविग्रह के पास लगभग 300 साल प्राचीन श्रीहरिहर का मंदिर में सोमवार की सुबह वैकुण्टी चौदस को दर्शन का विशेष महत्व है। इस प्राचीन मंदिर में प्रबोधिनी एकादशी से धार्मिक आयोजन किये जाते हैं। सुबह से ही दोनों मंदिरों में दर्शनों के लिये श्रद्धालुओं की कतार लगी है। इसके साथ ही नगर में इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल मेंं राष्ट्रीय एकता एवं सदभावना शिविर आयोजित किया जा रहा है।

वैकुण्ट चतुर्दशी (सोमवार) को भगवान शालिग्राम व तुलसी का विवाहोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। विवाह की सभी रस्में सनातन धर्म मंदिर में सनातन धर्म के रीति-रिवाज के साथ होंगीं। द्वाराचार से लेकर सात वचन भी होंगे। भगवान शालिग्राम की भव्य बारात श्री अंचलेश्वर मंदिर से गाजे-बाजे के साथ निकलेगी। सनातन धर्म मंदिर पर बारात का आत्मीय स्वागत किया जायेगा। सनातन धर्म मंदिर बारात की आगवानी के साथ विवाह की सभी रस्में वैदिक मंत्रोच्चरण के साथ होंगी। सात वचन भी होंगें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *