दाऊद और उसके गुर्गों पर NIA का बड़ा एक्शन, सरहद पार से रची जा रही थी खौफनाक साजिश

मुंबई. अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम लंबे समय से पाकिस्तान में बैठकर भारत दे खिलाफ साजिश रच रहा है। इस क्रम में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम, उसके करीबी छोटा शकील और ‘डी कंपनी’ के तीन अन्य सदस्यों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। एजेंसी ने शनिवार को एक बयान में कहा कि मुंबई और अन्य क्षेत्रों में सनसनीखेज आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए धन जुटाने के संबंध में जांच के बाद कार्रवाई की गई है।

चार्जशीट में इन आतंकियों का नाम
एनआईए की चार्जशीट में संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित वैश्विक आतंकवादी इब्राहिम और शकील (दोनों पाकिस्तान में छिपे हुए) के अलावा, एनआईए द्वारा हाल ही में गिरफ्तार किए गए आरिफ अबुबकर शेख उर्फ आरिफ भाईजान, शब्बीर अबुबकर शेख और मोहम्मद सलीम कुरैशी उर्फ सलीम फ्रूट के नाम शामिल हैं। एनआईए ने चार्जशीट में कहा है कि सभी आरोपी डी-कंपनी, एक आतंकवादी गिरोह और एक संगठित अपराध सिंडिकेट के सदस्य हैं। सभी ने विभिन्न प्रकार की अवैध गतिविधियों को अंजाम देकर गिरोह की आपराधिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की साजिश रची थी।

भारत के खिलाफ आतंकी साजिश
एनआईए ने कहा कि साजिश के तहत ये सभी आरोपी लोगों को जान से मारने की धमकी देकर मौत डर दिखाकर जबरन वसूली की भारी मात्रा में धन जुटाए। आतंकवादी (दाऊद इब्राहिम) के लाभ के लिए और भारत की सुरक्षा को खतरे में डालने और आम जनता के मन में आतंक पैदा करने के इरादे से आरोपियों ने साजिश रची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *