नकली कलेक्टर बोला मुझे चेम्बर दिखाओं मुझे ज्वाइन करना है, इस बीच पुलिस को बुलाकर किया हवाले
ग्वालियर. एक बड़ी ही अजीब और गरीब घटना सामने आयी है। एक युवक बैग लेकर सूटबूट के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचा।वहां कलेक्टर के स्टेनो को बताया कि वह कलेक्टर के पद पद ज्वाइनिंग लेने आया है। उसने बताया कि वह वर्ष 2020 बैच का अधिकारी है। उसकी नियुक्ति राष्ट्रपति ने की है। इसे सुनते ही कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रमसिंह के भी होश उड़ गये। मामले को संज्ञान में लेकर उसे पुलिस को सौंप दिया।
यह है पूरा मामला
युवक ने वहां मौजूद लोगों को अपना नाम एम शाक्य बताया और जिसे सुनते ही स्टेनो के होश उड़ गये और वह सकते में आ गये और बाद में मामले को समझते हुए उन्होंने उस युवक से बात करना जारी रखा और चुपके से पुलिस को बुला लिया। इस दौरान युवक ने बताया कि राष्ट्रपति के कार्यालय से डायरेक्ट उसकी नियुक्ति हुई है। इस बात ने सभी को हैरानी में डाल दिया क्योंकि आज से पहले किसी भी कलेक्टर की इस प्रकार की ज्वाइनिंग नहीं हुई है। जिसे सुनने के बाद उन्होंने अतिथि का सत्कार किया और बातचीत करते रहे और इसके बाद युवक को पुलिस को सौंप दिया। आपको बता दें कि युवक स्कूटर से कलेक्ट्रेट आया था। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि युवक कहां का है और कहां से आया है।
फिलहाल, पुलिस युवक को अपने साथ ले गयी और अब उससे पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद से ही मामले का पुरा खुलासा होगा। जैसे ही, कलेक्टोरेट के अन्य कर्मचारियों को फर्जी कलेक्टर की बात पता चली, तो वह कलेक्टर कार्यालय के सामने एकत्रित हो गये। जानकारी के अनुसार युवक ग्वालियर के आनंद नगर का निवासी है। वहीं, पुलिस की पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया है। कलेक्टर कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि उसका आपराधिक उद्देश्य नहीं था। बल्कि वह किसी व्यक्तिगत भ्रम का शिकार हो गया था।
फिलहाल, पुलिस युवक को अपने साथ ले गई और अब उससे पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद ही मामले का पूरा खुलासा होगा। जैसे ही, कलेक्टोरेट के अन्य कर्मचारियों को फर्जी कलेक्टर की बात पता चली, तो वे कलेक्टर कार्यालय के सामने एकत्रित हो गए। जानकारी के मुताबिक युवक ग्वालियर आनंद नगर का निवासी है। वहीं, पुलिस की पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया है। कलेक्टर कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि उसका आपराधिक उद्देश्य नहीं था, बल्कि वह किसी व्यक्तिगत भ्रम का शिकार हो गया था।
