जबलपुर और नागपुर रेल मंडल में पटरी सुधार कार्य शुरू, 100 से ज्यादा ट्रेनें रद, कई के बदले रूट

जबलपुर. त्योहार सीजन खत्म होते ही रेलवे ने पटरी सुधारने और नई पटरियों को बिछाने का काम तेज कर दिया है। इसके लिए रेलवे ने लगभग 100 से ज्यादा ट्रेनों को रद किया है तो वहीं 30 से ज्यादा ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। ट्रेन रद होने की वजह से हजारों यात्रियों का सफर रद हो गया है। इधर ट्रेनों का रूट बदलने से हजारों यात्री गंतव्य स्टेशन तक नहीं पहुंच पाएंगे। रेलवे ने दीवाली और छठ पूजा के बाद जबलपुर रेल मंडल और नागपुर रेल मंडल में पटरियों की मरम्मत का काम तेज कर दिया है। इस वजह से जबलपुर समेत मंडल की सीमा से गुजरने वाली सैकड़ों ट्रेन प्रभावित हो रही है, जिससे यात्रियों की परेशान बढ़ गई है।

जबलपुर संपर्क क्रांति का बदला रूट
जबलपुर और भोपाल रेल मंडल में आने वाले मालखेड़ी एवं करोद स्टेशनों को जोड़ने दूसरी रेल लाइन का निर्माण किया जा रहा है, जो 11 से 18 नवंबर के बीच होगा। इसके चलते इस मार्ग से होकर गुजरने वाली 23 ट्रेनों को रद किया है, वहीं कई ट्रेनों को जबलपुर होकर निकाला जाएगा। रेलवे के मुताबिक छह ट्रेनों का रूट बदला गया है। इसमें जबलपुर से निजामुद्दीन जाने वाली एमपी संपर्क क्रांति ट्रेन को 11, 13 और 16 नंवबर को कटनी-बीना की बजाए जबलपुर से सतना, झांसी होकर चलाया जाएगा। वहीं जबलपुर-वेरावल एक्स्प्रेस को 11,14 और 18 नवंबर को इटारसी-भोपाल होकर चलाया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *