लड़कियों को पोर्न वीडियो दिखा रहा था मिशनरी स्कूल टीचर, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा

उज्जैन. मिशनरी स्कूल के एक टीचर की गंदी हरकत सामने आई है। आरोप है कि वह क्लास में ‘लव यू’, ‘किस यू’ जैसी बातें पढ़ाता है। लड़कियों को पोर्न वीडियो दिखाता है। उन्हें बैड टच भी करता है। पीड़ित बच्चियों ने अपने परिजनों को ये बात बताई। आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्या है पूरा मामला
मामला उज्जैन जिले के तराना के दिनाह कॉन्वेंट स्कूल का है। जहां शनिवार को पेरेंट्स और हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने नारेबाजी की, साथ ही स्कूल पर पथराव भी किया। दरअसल, स्कूल की 7वीं से 9वीं तक की छात्राओं ने अपने परिजनों को बताया कि उन्हें लिजॉय नाम का टीचर पढ़ाता है। वह कई दिन से क्लास में गंदी हरकतें कर रहा है। पोर्न वीडियो दिखाता है। साथ ही उन्हें टच भी करता है। इस पर परिजन भड़क गए।
शिकायत करने वाली बच्चियां 12 से 14 साल की हैं। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को भी टीचर की करतूतों के बारे में बताया था। लेकिन स्कूल मैनेजमेंट ने ध्यान नहीं दिया और मामला दबा दिया। शनिवार को इसी बात को लेकर परिजनों ने जमकर विरोध जताया और हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *