MP के कूनो नेशनल पार्क में दो चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ा गया

श्योपुर. नामीबिया से मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान लाए गए आठ चीतों में से दो नर चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ दिया गया है। अब वे खुले में शिकार कर सकेंगे। चीता टास्क फोर्स के चार सदस्यों ने शनिवार को कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों के लिए बनाए गए बड़े बाड़ों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को लेकर संतोष जताया था। उन्होंने यहां चीतों को छोड़ने के लिए हरी झंडी दे दी। अन्य चीतों को रविवार या सोमवार को बड़े बाड़ों में छोड़ा जाएगा।

बता दें, आठ चीतों को 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बनाए गए 1500 वर्ग मीटर के छोटे बाड़े में छोड़ा था। उन्हें क्वारंटाइन रखकर खाने में मांस दिया है। लगभग डेढ़ माह बीतने के बाद अब उन्हें खुले में बड़े बाड़े में छोडऩे का प्रक्रिया शुरू की गई थी। निरीक्षण करने वाले सदस्यों में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के आइजी अमित मलिक, पीसीसीएफ वन्यजीव जेएस चौहान, वन बल प्रमुख आरके गुप्ता और चीता प्रोजेक्ट से जुड़े वैज्ञानिक और भारतीय वन्यजीव संस्थान के डीन वायवी झाला ने चीतों को बारी-बारी से छोड़ने पर सहमति जताई। डीएफओ पीके वर्मा ने बताया किदो नर चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ा गया है, जहां इनके शिकार के लिए हिरन, चीतल जैसे छोटे जानवर मौजूद हैं। चीतों को एनटीसीए के एडीजी एसपी यादव के मार्गदर्शन में छोड़ा जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *