मुरैना में बीच शहर प्रॉस्टिट्यूशन, महिलाएं बोलीं जीना दुश्वार, दरवाजे पर खड़े नहीं हो सकते हम लोग

मुरैना. बीचो-बीच रामनगर के तालके पुरा रोड पर वेश्यावृत्ति (प्रॉस्टिट्यूशन) चल रही है। इससे माहौल इतना गंदा हो गया कि आस-पास के लोगों का जीना दुश्वार हो गया। उनके घर की महिलाएं घर के बाहर खड़ी नहीं हो सकती हैं। उन्होंने जब अपने घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवा लिए तो स्टेशन रोड थाना पुलिस पहुंची और उनसे कैमरे हटाने को कहा। जब विरोध किया तो पुलिस ने उन्हें हड़काया। स्टेशन रोड थाने की पुलिस की इस हरकत पर मोहल्ले की महिलाएं CSP अतुल सिंह के पास पहुंचीं। हाथ जोड़ते हुए कहा कि अब पुलिस भी उनका ही साथ दे रही है, तो बताओ कहां जाएं।

शहर के बीचो-बीच रामनगर के ताल का पुरा में वेश्यावृत्ति कई वर्षों से चल रही है। दिन भर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ये लोग कभी-कभी शरीफ घरों का भी दरवाजा खटखटाने लगते हैं। इससे वहां के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। लड़कियां ट्यूशन व स्कूल जाती हैं, तो आवारा लड़के उन पर फब्तियां कसते हैं। मोटरसाइकिल बगल से निकालकर अश्लील कमेंट करके निकल जाते हैं। जब पानी सिर से ऊपर उठ गया तो उन्होंने अपने घर के सामने सीसीटीवी कैमरे लगवा लिए, जिससे अगर कोई अनहोनी होती है, तो पुलिस के सामने अपने आपको निर्दोष साबित कर सकें, लेकिन धंधे वालों ने उनके कैमरे भी हटवाने की जुगाड़ लगा ली। उन्होंने स्टेशन रोड थाना पुलिस से कहा कि इनके कैमरे हटवाओ। इससे उनके यहां आने-जाने वाले ग्राहकों की पहचान उजागर होने का डर रहता होगा। स्टेशन रोड थाना पुलिस वहां पहुंची और उन लोगों के घरों के कैमरे हटवाने के लिए कहा तो लोगों ने कहा कि हम अपने दरवाजे पर कैमरे लगाए हैं, इससे हमारी सुरक्षा होती है। पुलिस ने शरीफ लोगों को हड़काना शुरु कर दिया और हद तो तब हो गई कि कुछ लोगों के कॉलर तक पकड़ लिए। पुलिस के इस रवैये से हैरान और परेशान स्थानीय लोग जिनमें महिलाएं शामिल थीं, CSP अतुल सिंह के पास पहुंचे और कहा कि साहब, अब तो हद हो गई। पुलिस भी वैष्याओं का साथ देने लगी है। हमारी मदद तो की नहीं उलटा हमने जो कैमरे लगवाए, उन्हें और हटाने पर दवाब बना रही है। इस पर CSP अतुल सिंह ने तुरंत थाना प्रभारी अशीष राजपूत को फोन लगाकर मामले का निराकरण करने के मौखिक आदेश दिए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *