भारत जोड़ो यात्रा-शिवराज और कमलनाथ के बीच 40 मिनट चली बैठक
भोपाल. मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवम्बर का मध्यप्रदेश में पहुंच रही है। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की है। इस बीच उन्होंने यात्रा को लेकर सीएम से चर्चा की है। 40 मिनट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने भी निर्णय लिया और दोनों नेताओं यात्रा को लेकर आश्वासन दिया।
शिवराज और कमलनाथ के बीच बैठक
शनिवार की सुबह पीसीसी चीफ कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंदसिंह सीएम शिवराजसिंह चौहान से मिलने पहुचं। तीनों नेताओं के बीच लगभग 40 मिनट बैठक चली। इस दौरान सीएम से प्रशासनिक व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों और व्यवस्था को लेकर बात की गयी।
बैठक की बात नेता प्रतिपक्ष ने बताई
बैठक से बाहर निकलने के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि सीएम ने हमे आश्वासन दिया हैं गोविंद सिंह ने बताया कि सीएम ने चर्चा के बाद कहा है कि सुरक्षा, बिजली, सफाई सहित सभी प्रशासनिक व्यवस्था के लिये निर्देश देंगे। इसके साथ ही जो संभव व्यवस्थायें सरकार और प्रशासन की ओर से होंगे वह की जायेगी।
