दिल्ली के नोयडा के डॉग की आंख का ऑपरेशन कर ट्यूमर निकाला-डॉ. विनोद व्यास

ग्वालियर. मूक जानवर की परेशानी और बीमारीग्रस्त से जानवर (कुत्ता) की पीड़ा को समझकर डॉ विनोद व्यास डॉग को बीमारी से छुटकारा दिलाया है। अभी तक यह सुविधा केवल इन्दौर में थी लेकिने अब यह सुविधा ग्वालियर-चम्बल संभाग के ग्वालियर शहर के शारदाबिहार स्थित नाम-चीन व्यास एनीमल केयर/क्योर पैट हॉस्पिटल में ऑपरेशन कर डॉग की आंख से ट्यूमर निकाला गया है, 7वर्षीय डॉग की ट्यूमर समय पर निकाला नहीं गया होता है उसके आंख की रोशनी चली जाती है। यह जानकारी शहर के जाने माने चिकित्सक डॉ. विनोद व्यास ने दी।
दिल्ली के नोयड़ा निवासी रूई शर्मा ने बताया कि उनका पिछले 3 सालों से ट्यूमर से पीडि़त था इस बीच उन्होंने काफी अस्पतालों में उपचार कराया, लेकिन उसकी आंख ठीक नहीं हो पाई। मैंने एक दिन इंटरनेट पर तलाश की तो पता चला कि ग्वालियर के व्यास एनीमल केयर/क्योर पैट हॉस्पिटल में उपचार संभव है। रूई शर्मा ने बताया कि मेरा डॉग पिछले 3 साल से अधिक समय बीमार था वह ढंग खाना भी ठीक से नहीं खा रहा था और उसकी आंख की रोशनी दिनों दिन कम हो रही थी। ऑपरेशन के बाद वह पूरी तरह से स्वस्थ्य है और समय खाना भी खा रहा है।
