भोपाल एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला

भोपाल. भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पर शुक्रवार की शाम एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई जिसके बाद पायलट ने किसी तरह सूझबूझ दिखाकर फ्लाइट को रनवे पर सुरक्षित लैंड कराया और प्लेन में सवार यात्रियों को सुरक्षित प्लेन से बाहर निकाला गया। खबर है कि इस घटना के बाद टेक्निकल कारणों से दो फ्लाइट्स को भी कैंसिल कर दिया गया जिसके कारण फ्लाइट से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

लैंडिंग के वक्त फ्लाइट का टायर फटा
जानकारी के मुताबिक प्रयागराज से इंडिगो की फ्लाइट हैदराबाद जा रही थी और भोपाल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान अचानक फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई। इंडिगो प्रबंधन ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण यह घटना हुई। हालांकि गनीमत यह रही कि पायलट ने अपनी सूझबूझ के चलते फ्लाइट को सुरक्षित रनवे पर उतार लिया था। यात्रियों को सुरक्षित प्लेन से बाहर निकाल लिया। लेकिन टेक्निकल इश्यू के कारण फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया। जिससे हैदराबाद जाने वाले यात्री एयरपोर्ट पर परेशान होते रहे। कुछ यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से हैदराबाद भेजा गया। वहीं सूत्रों का कहना है कि लैंडिंग के वक्त इंडिगो की फ्लाइट का टायर फट गया था जिसके कारण यात्रियों में हड़कंप मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *