शिवराज जी ने जल्दी इस्तीफा दे दिया नही तो हमने 2018 में सरकार बना लेते, इमरती ने कैलाश के छूए पैर, राहुल गांधी को कोई सीरियस नहीं लेता, ज्योतिरादित्य को बताया अच्छा इंसान

ग्वालियर. मध्यप्रदेश में भाजपा की हार पर कहा है कि हम ही सरकार बनाते वह तो शिवराज जी ने जल्दी इस्तीफा दे दिया। हम चुनाव नहीं हारे थे। कांग्रेस से अधिक वोट भाजपा को मिले थे। फिर बाद में हमने बना ही ली थी सरकार यह दावा ग्वालियर विमान तल पर निजी समारोह में शामिल होने आये भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहीं।

वहीं मध्य प्रदेश विधानसभा को लेकर कांग्रेस की तैयारियों पर विजयवर्गीय ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में भी हम हारे नहीं थे, हमें बहुत ज्यादा मिला था, सरकार हमारी ही थी लेकिन शिवराज जी ने जल्दबाजी कर दी और जल्दबाजी में इस्तीफा दे दिया।
मंनोरजन के लिये ठीक है राहुल गांधी
ग्वालियर आये भाजपा के सीनियर नेता कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी और उनकी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को मनोरंजन के लिये बताया है और साथ ही कहा है कि राहुल को अब कोई सीरियस नहीं लेता है। इसके साथ ही उन्होंने सिंधिया की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि वह एक अच्छे इंसान और नेता हैं, इससे इंकार नहीं किया जा सकता है। यहां पर सिंधिया समर्थक इमरती देवी को देखते ही कैलाश बोले-कैसी हैं बहन इमरती जी, इस पर सिंधिया समर्थक इमरती ने तत्काल कैलाश विजयवर्गीय के पैर छुए।

सिंधिया पर बोले अच्छे नेता हैं
कोई नेता ग्वालियर आए और सिंधिया पर बात न हो ऐसा हो नहीं सकता। कभी सिंधिया के कट्‌टर विरोधी रहे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सिंधिया की तारीफ की है। जब उनसे पूछा गया कि पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सिंधिया को हीरा बताया है। इस पर भाजपा नेता विजयवर्गीय का कहना है कि सिंधिया एक अच्छे इंसान और नेता हैं। इससे इनकार नहीं किया जा सकता है।
दो राज्यों में जीत का किया दावा
कैलाश विजयवर्गीय ने यह भी दावा किया है कि आगामी दिनों में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं। दोनों जगह भाजपा जीत रही है। उनका कहना है कि इन राज्यों में पहले भी कांग्रेस की कोई अच्छी स्थिति नहीं थी। इस बार भी भाजपा दोनों राज्यों में बड़े अंतर से जीत रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *