टेकनपुर में सीमा सुरक्षा बल अकादमी 41वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी चैंपियनशिप एवं माउंटेड पुलिस ड्यूटी मीट
ग्वालियर 41वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी चैंपियनशिप एवं माउंटेड पुलिस ड्यूटी मीट- 2022 का आयोजन 14 से 26 नवंबर तक सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर के अश्व स्कूल में किया जाएगा ।
इस प्रतियोगिता में बीएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, असम राइफल, एसवीपीएनपीए, असम पुलिस, बिहार पुलिस, चंडीगढ़ पुलिस, छत्तीसगढ़ पुलिस, दिल्ली पुलिस, गुजरात पुलिस, हरियाणा पुलिस, कर्नाटक पुलिस, एमपी पुलिस, महाराष्ट्र पुलिस, पंजाब पुलिस, यूपी पुलिस, पश्चिम बंगाल पुलिस, राजस्थान पुलिस, तमिल नायडू पुलिस के घुड़सवारो की कुल 20 टीमे भाग ले रही है।
इस प्रतियोगिता को सुचारु रूप से आयोजन के लिए कमेटियां जैसे प्रतियोगिता नियम हेतु रूल्स कमेटी, कोर्स डिजाइन कमेटी, वेटरनरी कमेटी, प्रतिभागियों हेतु चिकित्सा दल कमेटी का गठन किया गया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन पंकज सिंह, महानिदेशक, बीएसएफ के मार्ग निर्देशन में एवं सुश्री सोनाली मिश्रा, अतिरिक्त महानिदेशक, निदेशक, अकादमी टेकनपुर के तत्वाधान में किया जाएगा I प्रतियोगिता में विभिन्न इवेंट जैसे ड्रेसाज प्रिलिमिनेरी, टेंट पेगिंग ,शो जम्पिंग आदि रोमांचक प्रतियोगिताएं होगी I
