ग्वालियर में नगर निगम कर्मचारी की हत्या, बात करने की कहकर बाहर बुलाया पास आते ही मारी दी गोली

ग्वालियर. ग्वालियर में बात करने के बहाने बुलाकर नगर निगम कर्मचारी को उसके ही दोस्त ने गोली मार दी। घायल हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के शिव कॉलोनी में रविवार रात हुई फिलहाल आरोपी हाथ नहीं आया है।

यह है पूरा घटनाक्रम
गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के पिंटो पार्क स्थित शिव कॉलोनी में रहने वाले विकास यादव नगर निगम कर्मचारी थे। रविवार रात करीब लगभग 12 बजे विकास, पत्नी अलका के साथ खाना खा रहा था। विकास का मोबाइल बार-बार बज रहा था, लेकिन विकास फोन रिसीव नहीं कर रहा था। अलका ने कहने पर उसने कॉल रिसीव किया। कॉल विकास के दोस्त मंतोष उर्फ बृजेश झा का था। फोन पर ही दोनों के बीच बहस होने लगी। मंतोष ने बाहर आकर बात करने को कहा, इस पर विकास ने मना कर दिया। मंतोष ने कहा- उसे जरूरी बात करनी है, उसके बार-बार कहने पर वह बाहर निकला। पति के पीछे अलका भी बाहर आई। विकास के पास आते ही मंतोष ने कट्टा निकालकर उस पर फायर कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और विकास को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

आरोपी घर से फरार, दो टीमें दे रहीं दबिश
आरोपी की तलाश में पुलिस पार्टी उसके घर पहुंची, लेकिन आरोपी अपने घर से फरार मिला है। फिलहाल दो टीमे मुरैना व ग्वालियर में उसकी तलाश में जुटी हुई हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *