ऑस्ट्रेलिया में विराट के होटल रूम का वीडियो वायरल, कोहली बोले ये मेरी प्राइवेसी में दखल

पर्थ. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के चाहने वाले दुनिया भर में हैं, जो उनसे मिलने और उनके बारे में सब कुछ जानने के लिए हमेशा बेचैन रहते हैं। ऐसे ही एक फैन ने विराट की एक झलक पाने के लिए उनकी प्राइवेसी में दखल डाल दिया। ऑस्ट्रेलिया के जिस होटल में टीम इंडिया जिस होटल में रुकी है, वहां यह फैन विराट के कमरे में घुस गया। कोहली की गैर-मौजूदगी में इस फैन ने उनके कमरे का वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। फैन की इस हरकत को लेकर विराट कोहली ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो को शेयर करके कैप्शन में लिखा कि उनकी प्राइवेसी में ऐसा दखल बिलकुल ठीक नहीं है। कई सेलिब्रेटीज ने उनके पोस्ट पर कमेंट करके फैन के इस व्यवहार को गलत बताया है।

विराट ने क्या लिखा अपने पोस्ट में
विराट ने अपने पोस्ट में लिखा, मैं जानता हूं कि फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखकर बहुत खुश और उत्साहित रहते हैं। मैंने हमेशा फैंस के इस उत्साह की सराहना की है। लेकिन यह वीडियो जो आया है, उससे मैं आहत हूं। इसने मुझे मेरी प्राइवेसी को लेकर चिंतित किया है। अगर होटल रूम में मुझे प्राइवेसी नहीं मिल सकती तो मुझे पर्सनल स्पेस कहां मिलेगा। मेरी निजता में ऐसे दखल से मुझे आपत्ति है। प्लीज लोगों की प्राइवेसी का सम्मान कीजिए और उन्हें अपने मनोरंजन की चीज जैसे ट्रीट मत कीजिए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *