ग्वालियर में कश्मीर की ठंडी हवा दस्तक, फिर 15 डिसे पर आया तापमान रात में बंढ़ी ठंड

ग्वालियर. उत्तर पश्चिम हवा (कश्मीर से आने वाली हवा) चलने से शहर का मौसम बदल गया है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे आने से रात में ठंड बढ़ गई है। वहीं दिन में गर्मी का अहसास कम हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 31 अक्टूबर को कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे कश्मीर में बर्फबारी होगी। इसके गुजर जाने के बाद हवा का रुख बदलेगा, जिससे बर्फीली ठंडक आएगी। नवंबर के पहले हफ्ते में रात के तापमान में तेज गति से गिरावट आएगी और दिन में भी ठंड बढ़ेगी। कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू होगी।

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बने हुए हैं। इससे कश्मीर से आने वाली हवा थमी हुई है। इस कारण पिछले तीन दिनों से तापमान में बढ़ोतरी जारी है। तीन दिन में न्यूनतम तापमान ढाई डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। रात में जो ठंड आई थी, वह घट गई। अब गर्म कपड़ों की जरूरत नहीं पड़ रही है। सुबह के समय भी ठंडक कम हुई है। मौसम में गर्माहट आने से पंखे चालू हो गए हैं। इससे शहर में एक लाख यूनिट की खपत बढ़ी है। 24 घंटे में 39 लाख यूनिट बिजली की खपत हो रही है। दिन में भी गर्मी होने लगी है। लेकिन अब कंश्मीर की ठंडी हवा चलने लगी, जिससे न्यूनतम तापमान में ढाई डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई, जिससे ठंड बढ़ गई। सुबह के समय कंपकपी आने लगी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *