8-8 लाख रूपये के 2 इनामी नक्सली ढेर
कांकेर. सिकसोड़ थाना क्षेत्र के मेटाबोडली गांव में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात हुई पुलिस और नक्सली की मुठभेड़ में कांकेर पुलिस को अभी तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है। डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम ने एनकाउंटर में पद्दा उत्तर बस्तर डिवीजन के परतापुर एरिया कमेटी के सचिव और जागेश पोटाई स्मॉल एक्शन टीम के कमाण्डर को मार गिराया है। दोनों नक्सली चारगांव लौह अयस्क खदान में आगजनी और हत्या के प्रयास के मामले में भी शामिल थे। इस मुठभेड में जो नक्सली मार गिराये हुए है। उसमें पहला नक्सली दर्शन पद्दा उत्तर बस्तर डिवीजन के परतापुर एरिया कमेटी का सचिव और दूसरी नक्सली जागेश पोटाई स्माल एक्शन टीम का कमाण्ड था। दोनों को आज मार गिराया गया है।
आपको बता दें कि यह दोनों नक्सली बड़े नक्सल बड़े खतरनाक थे और इन पर 8-8 लाख रूपये के इनाम की घोषणा की गयी थी।
विकास के घोर विरोधी है नक्सली
बस्तर आईजी पी सुन्दरराज ने आज कांकेर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए दौरान 2 बड़े लीडर के मारे जाने से नक्सल संगठन को बड़ा नुकसान होने का दावा किया है। बस्तर आईजी ने बताया कि इन दोनों नक्सलियों के मारे जाने के अब उत्तर बस्तर संभाग में विकास होगा क्योंकि दोनों नक्सली विकास के घोर विरोधी रहे हैं।
मेटाबोदली गांव में थे दोनों नक्सली
वहीं कांकेर एस पी सलभ सिन्हा (Kanker SP Salabh Sinha) ने बताया कि नक्सलियों के मेटाबोदली गांव में होने के पुख्ता सबूत मिलने के बाद फोर्स गांव पहुंची। फोर्स को देखते हुए नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। जिसके बाद जवाबी हमले में 2 बड़े कैडर के नक्सली मारे गए। इन दोनों नक्सलियों के पास से 315 बोर की एक राइफल, एक पिस्टल और कई प्रकार की दवाइयां, पिट्ठू और 57 हजार रुपये बरामद हुए हैं । दोनों नक्सली कुछ दिनों पूर्व चारगांव लौह अयस्क खदान में आगजनी और हत्या के प्रयास के मामले में भी संलिप्त पाए गए थे।
