जलबोर्ड के डायरेक्टर ने यमुना के पानी से किया स्नान, भाजपा सांसद परवेश वर्मा की पुलिस में की शिकायत

नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद परवेश वर्मा की चुनौती के बाद दिल्ली जलबोर्ड के डायरेक्टर (क्वालिटी कंट्रोल) संजय शर्मा ने रविवार को यमुना नदी के पानी से स्नान किया। इतना ही नहीं, उन्होंने जिस पानी से स्नान किया उसमें रसायन मिला हुआ था और इसके बाद डीजेबी के डायरेक्टर संजय शर्मा ने कहा है कि यमुना का पानी स्वच्छ है जहरीला नहीं है।
दरअसल, शुक्रवार की सुबह भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने जल बोर्ड के अधिकारी संजय शर्मा को फटकार लगाते हुए यमुना के पानी में नहाने की चुनौती दी थी। इसके साथ ही भाजपा की ओर से लगातार आरोप लगाया जा रहा था कि यमुना के पानी में से झाग को हटाने के लिये जहरीले रसायन का छिड़काव किया जा रहा है।

दिल्ली जलबोर्ड ने दर्ज कराई थी BJP MP के खिलाफ शिकायत 

इससे पहले शनिवार को DJB अधिकारी संजय शर्मा ने BJP सांसद के खिलाफ़ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी । शिकायत में कहा गया था कि 28 अक्टूबर संजय शर्मा जो कि दिल्ली जल बोर्ड में ट्रीटमेंट क्वालिटी कंट्रोल के डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं, ओखला बैराज कालिंदी कुंज पर ड्यूटी पर थे और यमुना में एन्टी फोमिंग केमिकल का छिड़काव करा रहे थे।उस दौरान सांसद परवेश वर्मा और तजिंदर बग्गा अपने कुछ अन्य साथियों के साथ वहां आए और उन्हें ड्यूटी करने से रोका, डराया-धमकाया और दुर्व्यवहार किया ।घटना का वीडियो वहां मौजूद कुछ लोगों ने रिकॉर्ड किया और उसे कई न्यूज़ चैनल पर प्रसारित भी किया गया।

क्या है मामला

BJP  सांसद परवेश वर्मा का एक वीडियो पिछले दिनों वायरल हुआ था. वीडियो में परवेश वर्मा दिल्ली जल बोर्ड के एक अधिकारी को फटकार लगाते दिख रहे थे । वायरल वीडियो में परवेश वर्मा कह रहे थे कि तेरे सिर पर डाल दूं ये केमिकल. तुम यहां केमिकल डाल दो, फिर लोग इसमें डुबकी लगाएंगे, ये मैं तेरे सिर पर डाल दूं? कर रहा है बकवास यहां पे, तू डुबकी लगा इसमें. यहां पे लोग आएंगे डुबकी लगाने, तू लगा के दिखा पहले. तुमने 8 साल में कोई ध्यान नहीं दिया, यहां पर लोग छठ मनाने आएंगे तो ये सब काम कर रहे हो, क्या बेशरम, घटिया आदमी है।  यहां लोगों को मार रहे हो तुम, 8 साल में तुम कुछ साफ नहीं कर पाए । जब BJP  सांसद अधिकारी को फटकार लगा रहे थे तो जल बोर्ड के अधिकारी भी लगातार अपनी तरफ से सफाई पेश कर रहे थे । उनका कहना था कि जो केमिकल यमुना नदी में डाला जा रहा है वो US FDA द्वारा अप्रूव किया गया है।  अधिकारी ने ये भी जानकारी दी कि National Mission for Clean Ganga की तरफ से भी इस केमिकल को मंजूरी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *