सिरदर्द बना गुड्डा गुर्जर का जल्द होगा सफाया, चंबल के बीहड़ों में सक्रिय हुए डकैत
मुरैना. लम्बे वक्त से चम्बल के बीहड़ों में शांति थी। लेकिन अब एक बार फिर से यह बीहड़ अशांत हो गये हैं। दरअसल 60 हजार का इनामी डकैत गुड्डा गुर्जर पुलिस के लिये सिरदर्द बन गया है। गुड्डा गुर्जन ने चम्बल में अपना आतंक फैलाना शुरू कर दिया है। दरअसल गुड्डा गुर्जर ने मुरैना के पहाड़गढ़ इलाके में स्थित चांचुल गांव के लोगों को गांव खाली करने का फरमान सुना दिया गया है।
300 बीघा जमीन पर किया कब्जा
गुड्डा गुर्जर ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर चांचुल गांव के पास वन विभाग की 300बीघा सरकारी जमीन पर भी कब्जा कर लिया गया है। इस जमीन पर अब खेती हो रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि चांचुल गांव के पप्पू ने अपनी बेटी की शादी गुड्डा गुर्जर के भतीजे से की है। गुड्डा गुर्जर नका समर्थन पाकर पप्पू और मातादीन गुर्जर ने वन विभाग की 300 बीघा से अधिक सरकारी जमीन कब्जा कर लिया है और उस पर खेती शुरू कर दी है। गांव के कुछ लोगों ने इसकी शिकायत कर दी है।
इससे नाराज होकर गुड्डा गुर्जर चांचुल गांव पहुंचा और शिकायत करने वाले ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी दी और उन्हें गांव खाली करने का फरमान सुना दिया। गुड्डा गंुर्जर की धमकी के बाद से ही ग्रामीण डरे सहमे हुए हैं और वह इतना डर गये हैं कि अपने जानवरों को चराने के लिये जंगल भी नहीं जा रहे हैं।
गुड्डा गुर्जर की गैंग में 10-12 डकैत हैं
आपको बता दें कि गुड्डा गुंर्जर के खिलाफ 28 मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या और हत्या के प्रयास के मामले शामिल है। गुड्डा गुर्जर की गैंग में 10-12 डकैत हैं और अब यह लोग युवाओं को अपने साथ जोड़कर गैंग बढ़ाने की कोशिश कर रहे है। वहीं चम्बल में गुड्डा गुर्जर के बढ़ते प्रभाव की खबर सीएम तक पहुंच गयी है और सीएम शिवराज ने गुड्डा गुर्जर और उसके गिरोह का सफाया करने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रशासन और पुलिस विभाग भी गुड्डा गुर्जर के खिलाफ सख्त हो गया है। हाल ही में प्रशासन ने गुड्डा गिरोह से जुड़े करूआ गुर्जर का लोहागढ़ स्थित मकान जमींदोज कर दिया। फिलहाल पुलिस अधिकारी भी गुड्डा गुंर्जर पर शिंकंजा कसने के लिये रणनीति बना रहे हैं। इस मामले में एसपी का कहना है कि गुड्डा गुंर्जर का चम्बल के इलाके में मूवमेंट हैं। पुलिस सरगर्मी से गुड्डा की तलाश कर रही है जल्द ही पुलिस को कामयाबी भी मिलेगी।
