ग्वालियर की 14वीं बटालियन में तैनात स्टाफ र्क्वाटर में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
ग्वालियर. मध्यप्रदेश के ग्वालियर में 14वीं बटालियर में तैनात जवान ने रविवार की सुबह फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली है। जवान 14वीं बटालियर में बतौर कारपेंटर पदस्थ था। जवान की पहचान रामनाथ उइके के रूप में हुई है। रामनाथ उइके ने स्टाफ क्वार्टर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि रामनाथ उइके शराब का आदी था और वह कर्ज से परेशान था। ऐसा माना जा रहा है कि कर्ज से परेशान होकर ही उसने आत्मघाती कदम उठाया। फोरेंसिक एक्सपर्ट घटनास्थल पर पहुंचे हैं और मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
आपको बता दें कि ग्वालियर में कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या करने का हाल के दिनों में यह दूसरा मामला है। इससे पहले ग्वालियर के सिंधियानगर मरघट पहाड़ी के पास रहने वाले जितेन्द्र नाम के युवक ने भी कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। जांच में पता चला कि मृतक युवक ने पड़ोस में रहने वाले खलील अहमद नामक व्यक्ति से 30 हजार रूपये उधार लिये थे।
क्या है पूरा मामला
काफी समय तक किस्त देने के बाद भी युवक का कर्ज कम नहीं हो रहा था। इसके चलते साहूकार द्वारा युवक को प्रताड़ित किया जा रहा था। ऐसे में युवक ने परेशान होकर सुसाइड कर लिया। कुछ माह पहले ही ग्वालियर से एक और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई थी। जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की लाश बरामद हुई थी। जांच में पता चला कि पति ने पहले पत्नी और बेटी को जहर देकर मारा और फिर बेटे को फांसी लगाकर खुद भी जान दे दी। घटना महाराजपुरा थाने की है।
ग्वालियर में ही 5 वर्ष छोटे समलैंगिक दोस्त की प्रताड़ना और शारीरिक शोषण से तंग आकर भी 20 वर्षीय युवक ने आत्म हत्या कर ली थी। युवक ने सुसाइड नोट छोड़ा था। जिसमें उसने 15 वर्ष के दोस्त द्वारा शारीरिक शोषण किये जाने के चलते सुसाइड करने की बात लिखी है। साथ ही युवक ने मरने से पहले अपने उस दोस्त की हत्या भी कर दी थी।
