आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस को बच्चे ने काटा

ग्वालियर. झांसी रोड़ थाना अंतर्गत दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस का परिजनों ने विरोध किया। इतना ही नहीं पुलिस कर्मियों के साथ जूमा-झपटी की गई और महिलाओं ने पुलिस के वाहन को घेर लिया। मौके से एक वीडियो भी सामने आया है, जहां एक बच्चा पुलिस के जवान को काटते हुए नजर आ रहा है। इसमें वो हवलदार को हाथ और पीठ में काटते हुए नजर आ रहा है।

वीडियो हो रहा वायरल
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चा पुलिसवाले को काटता हुआ नजर आ रहा है। आरोपी का नाम विवेक यादव है। उसके खिलाफ युवती ने दुष्कर्म और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराय था। पहली गिरफ्तारी में वो जमानत पर छूट गया था। इसके बाद राजीनामा के लिए युवती को धमकाने लगा, जिसके बाद उसके खिलाफ एक और शिकायत की गई।

एक ही मामले में दूसरी बार गिरफ्तार
राजीनामा के लिए दुष्कर्म पीड़िता और उसके पिता को धमकाने की शिकायत के बाद पुलिस दोबारा से विवेक को गिरफ्तार करने के लिए नाका चंद्रवदनी स्थित लभेडपुरा पहुंची थी। जैसे ही पुलिस कर्मी आरोपी को पकड़कर ले जाने लगे वैसे ही परिजन ने की पुलिस से झुमा झटकी करने लगे। इतने में एक एक बच्चा आरक्षक संदीप शर्मा हाथ में दो बार काटा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *