11 महीने में बनाए सिक्सलेन, कोलार में मेट्रो ट्रेन भी दौड़ेगी

भोपाल. राजधानी के उपनगर डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर(कोलार)मुख्यमार्ग आगामी 11 महीने में फोरलेन से सिक्सलेन होगा। यदि नहीं बनी तो हर महीने पेनाल्टी देनी होगीं सड़क के बीच में तीन मीटर जगह भी छोड़ी जाएगी। जिससे भविष्य में मेट्रो ट्रेन का मार्ग बन सके, क्योंकि कोलार में मेट्रो ट्रेन भी दौड़ेगी। सिक्सलेन के दोनों तरफ ड्रेनेज सिस्टम भी विकसित किया जाएगा। 222 करोड़ रुपये की लागत से बने वाली सीमेंट कंक्रीट(सीसी)गोड़ जोड़ से कोलार तिराहे तक कुल 15 किमी लंबी होगी। जिसकी चौड़ाई 105 फीट रहेगी। 30 वर्ष की गारंटी रहेगी। इससे सीधे तौर पर साढ़े तीन लाख की आबादी को लाभ मिलेगा। ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोलार बीमाकुंज में सिक्सलेन सड़क का भूमिपूजन करने के बाद मंच से कही। उन्होंने कहा कि कोलार की जनता को केंद्र व राज्य शासन की हर योजना का लाभ दिया जाएगा। प्रदेश की जनता के लिए शिवराज मामा कोमल है, लेकिन कोई बेटियों पर बुरी नजर डालने वालों को फांसी पर चढ़वाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ूगा। बेटियां चाहे डाक्टर बने, इंजीनियर व बिजनेस की पढ़ाई करें, उनकी फीस सरकार भरेगी। सीएम राइज स्कूल बन रहे हैं। हिन्दी में मेडिकल, इंजीनियरिंग, बिजनेस की पढ़ाई होगी। गरीब के बच्चों में भी बुद्धि है। अंग्रेज चले गए, लेकिन अंग्रेजी छोड़ गए। आज भी कई बच्चे अंग्रेजी के कारण बीच में पढ़ाई छोड़ देते हैं। पिछली सरकारों ने कोई काम नहीं किया। प्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई हिन्दी में शुरू कराई। अतिक्रमण करने वाले, नशीले पदार्थ बेचने व गुंडागर्दी करने वालों पर मामा का बुलडोजर चलता रहेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से अपील कि नशामुक्त प्रदेश बनाने के लिए सरकार का सहयोग करें। कहीं भी नशीले पदार्थ बेचने वालों का पता चले, तत्काल पुलिस, प्रशासन व सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करें। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधायक रामेश्वर शर्मा को विकास पुरुष बताया। उन्होंने कहा कि शर्मा ऐसे विधायक हैं, जो विकास कार्यों में जुटे रहते हैं। उनमें विकास कराने की तड़प है। कोलार, संत हिरदाराम नगर ही नहीं पूरे शहर के विकास की चिंता उन्हें रहती है। वहीं कलेक्टर अविनाश लवानिया से पूछा कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान कैसा चल रहा है? कलेक्टर ने जवाब दिया सर प्रशासन गांवों व नगर निगम क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों को दिलाने में जुटा है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत शहर के बंसल जैसे महंगे निजी अस्पताल में लोगों का इलाज होगा। जितना भी खर्चा आएगी, सरकार जमा करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *