जेयू में दो दिवसीय ऑल इंडिया अकाउंटिंग कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ, 1046 प्रतिभागी हुए शामिल

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में 2 दिवसीय ऑल इंडिया अकाउंटिंग कॉन्फ्रेंस का आयोजन वाणिज्य एवं व्यवसाय अध्ययनशाला व भारतीय लेखा परिषद ग्वालियर शाखा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में 1046 प्रतिभागी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर व मुख्य वक्ता एबीवी आईआईआईटीटीएम के निदेशक प्रो.एसएन सिंह रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता विवि के कुलपति प्रो.अविनाश तिवारी द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विवि के कुलपति प्रो.अविनाश तिवारी व मुख्य अतिथि ऊर्जामंत्री एवं मुख्य वक्ता प्रो.एसएन सिंह व प्रो.एमएल वडेरा ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्जवलित कर किया। ।तत्पश्चात छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना का गायन किया गया।
कार्यक्रमकी अध्यक्षता कर रहे विवि के कुलपति प्रो.अविनाश तिवारी ने कहा कि वह सोचते थे कि कैसे पैसा कमाया जाए, कैसे विजनेस किया जाए। उन्होंने कहा कि अकाउंटेंट वित्तीय प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अंत में उन्होंने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि 44वां ऑल इंडिया अकाउंटिंग कॉन्फ्रेंस का आयोजन जीवाजी विवि में किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ऊर्जामंत्री ने कहा कि आप आने वाली पीढी का भविष्य तैयार करते है।हमेशा वह काम करना जिससे दुआ मिले,वह काम मत करना जिससे बदुआ मिले।आप जिन छात्रों को पढ़ाते है वह बुढापे में मां बाप का सहारा बने। अंत में उन्होंने कहा कि देश का भविष्य आपके हाथ में है।
प्रो.एमएल वडेरा ने कहा कि विजनेस से संबंधित समस्याओं को दूर करने में अकाउंटेंट महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।उन्होंने कहा कि कुछ कदम ही तो चले है अभी तो जहां बांकी है,घोंसलों में पंख खोले है हमने अभी तो पूरा आसमान बांकी है।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित प्रो.एसएन सिंह ने कहा कि प्रौद्योगिकी सभी बुनियादी लेखांकन गतिविधियों को संभाल लेगी।इसलिए लेखाकारों को अनुसंधान और नवाचारों पर ध्यान केंद्रित करना होगा। उन्होंने लेखांकन की विकसित प्रकृति और छात्रों को बदलते परिदृश्यों के साथ बने रहने पर जोर दिया। तत्पश्चात पैनल डिस्कशन किया गया। पैनल डिस्कशन के पश्चात तकनीकी सत्र एवं पेपर प्रस्तुतिकरण किया गया।
इस अवसर पर विवि के कुलसचिव डॉ.राजेंद्र कुमार बघेल, प्रो.एसएन सिंह, प्रो.एमएल वडेरा, प्रो. प्रो.उमेश होलानी, प्रो.एसके सिंह, डॉ.आरसी गुप्ता, डॉ.राजेंद्र खटीक, डॉ.स्वर्णा परमार, डॉ.सत्येंद्र सिंह सिकरवार, प्रो.राधा तोमर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चैतन्या व आभार प्रो.केएस ठाकुर ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *