वन नेशन वन ड्रेस, थानों की हाईराज बिल्डिंग बने राज्यों हो पर्यटन पुलिस, मप्र सरकार करेगी पहल-नरोत्तम मिश्रा
भोपाल. पीएम नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में देश के सभी राज्यों के गृहमंत्रियों के साथ बैठक बुलाई थी। इस बैठक में पीएम मोदी ने पुलिस के वन ड्रेस वन नेशन कॉन्सेप्ट की बात कही थी। यानी कि पूरे देश में पुलिस कर्मियों की एक सी ड्रेस होनी चाहिये। क्योंकि अभी अलग-अलग राज्यों में पुलिस की ड्रेस में कुछ बदलाव दिखाई देते हैं। यही कारण था कि पीएम मोदी ने एक जैसी ड्रेस की बात कही थी। जिस पर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है।
सभी गृहमंत्रियों ने जताई सहमति
नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि पीएम मोदी के देश के सभी राज्यों के गृहमंत्रियों के साथ हुई बैठक में पुलिस के वन ड्रेस वन नेशन कॉन्सेप्ट पर लगभग सभी गृह मंत्रियों ने सहमति जताई है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि हरियाणा में हुए 2 दिवसीय चिंतन शिविर में प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मार्गदर्शन मिला है । जिससे पुलिस की एक जैसी ड्रेस पर भी लगभग सभी गृहमंत्रियों की सहमति है। इसके अलावा चिंतन शिविर में पर्यटन पुलिस, हाईराइज बिल्डिंग में पुलिस स्टेशन के साथ क्वार्टर जैसे कॉन्सेप्ट पर मध्यप्रदेश सरकार अब पहल करने जा रही है।
पीएम मोदी ने दिया सुझाव
दरअसल, गृहमंत्रियों के साथ हुई बैठक में पीएम मोदी ने एक देश एक यूनीफॉर्म पर विचार करने की बात कही थी। उन्होंने एक देश एक राशन कार्ड की तर्ज पर एक देश एक पुलिस वर्दी शुरू करने की वकालत की है। राज्यों के गृहमंत्रियों के चिंतन शिविर को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इसे थोपा नहीं जाना चाहिये। इस पर विचार करने की जरूरत है। देश के कुछ हिस्से ऐसे हैं। जहां पुलिस की वर्दी का रंग में फर्क देखने को मिलता है। नरोत्तम मिश्रा का हना है कि इस मृद्दे पर लगभग सभी राज्यों के गृहमंत्री सहमत थे।
आपको बता दें कि देश में वैसे तो पुलिस की वर्दी का रंग खाकी है। लेकिन अलग-अलग राज्यों में वर्दी में बड़े बदलाव भी देखने को मिलते हैं। जैसे कोलकाता शहर में पुलिस की वर्दी का रंग सफेद हैं। बिहार और पुडुचेंरी में पुलिस की टोपी का रंग लाल होता है।इसी प्रकार अलग-अलग राज्यों में कुछ बदलाव पुलिस की वर्दी में देखने को मिलते हैं।
