साउथ कोरिया में 151 लोगों की हैलोवीन फेस्टिवल में हुई मौत, 3 वर्ष बाद जश्न, संकरी गली और हजारों की भीड़

सियोल. दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में हैलोवीन फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा था। चारों ओर जश्न का माहौल था। तभी एक दर्दनाक घटना हो गयी। दरअसल, फस्टिवल को सेलीब्रेट करने के लिये यहां भारी संख्या में एक लोग एकत्र हुए थे। तभी भीड़ एक संकरी गली से निकलने की कोशिश करने लगी। लिहाजा धक्का-मुक्की शुरू हो गयी। लोग एक दूसरे के ऊपर गिरने लगे। इस हादसे में लगभग 151 लोगों के मौत होने की खबर है। ऐसा बताया जा रहा है। इसमें अधिकतर युवा और वयस्क है।
न्यूज एजेंसी के अनुसार साउथ कोरिया में 3 वर्ष के बाद इस पार्टी का आयोजन किया जा रहा था। क्योंकि कोविड संक्रमण की वजह से लगे प्रतिबंधों के चलते पिछले 3 साल से इस पार्टी पर भी रोक लगा दी गयी थी। पार्टी में शामिल होने वाले अधिकतर लोगों ने मास्क और हैलोवीन की ड्रेस पहन रखी थी। चश्मदीदों ने बताया कि जैसे-जैसे शाम गहरी होती गयी भीड बेकाबू होने लगी। लोगों का उत्साह चरम पर था। हर कोई जश्न के मूड में था। यह घटना शनिवार की रात लगभग 10.20 बजे हुई।
स्थानीय अधिकारी ने बताया कि हादसे में लगभग 82 लोग घायल हो गये। इसमें से 19 लोगों की हालत बेहद नाजुक है। उनका उपचार किया जा रहा है और साथ ही कहा कि मरने वालों का आंकड़ा अभी और भी बढ़ा सकता है। उन्होंने बताया कि मरने वालों में अधिकतर युवा है। हैलोवीन उत्सव के दौरान कई लोग एक -दूसरे पर गिर पड़े। मरने वालों में 19 विदेशी लोग भी शामिल है।

सियोल में हैलोवीन पार्टी में भगदड़ मचने से कई लोगों की मौत हो गई (फोटो-Associated Press)

घटनास्थल के पास बनाया अस्थायी मुर्दाघर

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि घटनास्थल से सटी एक इमारत में एक अस्थायी मुर्दाघर बनाया गया है. करीब 50 शवों को वहां पर रखा गया है. घायलों को स्टेचर से ले जाया गया. हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों की पहचान के लिए उन्हें वहां ले जाया गया है. ये संकट की घड़ी है.

मरने वालों में इस देश के लोग भी शामिल
एजेंसी के मुताबिक सियोल के इटावन में हुए हादसे में करीब 350 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं. वहीं अभी तक 151 लोगों की मौत हो गई है. इसमें 97 महिलाएं, 54 पुरुष शामिल हैं. जबकि 82 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. भगदड़ में मारे गए विदेशियों में ईरान, उज्बेकिस्तान, चीन, नॉर्वे के लोग शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *