IndiGo के प्लेन में टेकऑफ के वक्त उठी चिंगारी, प्लेन दिल्ली से बेंगलुरू के लिये जा रहा था, इमरजैंसी लैंडिंग
नयी दिल्ली. IndiGo की फ्लाइट जो दिल्ली से बेंगलरू जाने वाली थी वह उड़ान नहीं भर सकी। दरअसल में जब फ्लाइट रनवे पर दोड़ रही थीं। एक चिंगारी उठी और पायलट को तुरंत विमान को रोकना पड़ गया। IndiGo ने जारी बयान में इस पूरी घटना को एक तकनीकी खराबी बताया है।
अभी के लिये सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। विमान कब तक फिर उड़ान भर सकेगा। इसे लेकर कोई स्पष्टता नहीं है। वैसे इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आ गया है। उस वीडियो में जब विमान टेक ऑफ करने के लिये रनवे पर दौड़ता है। तभी अचानक से एक चिंगारी उठा जाती है। फिर आग की लपटें उठने लगती है। इसे देखते ही पायलट तुरंत विमान को रनवे पर ही रोक देता है और सभी लोगों का रेस्क्यू किया जाता है।
