होटल में खेल रहे 11 जुआरियों को 3 लाख 10 हजार रूपये सहित पकड़ा
ग्वालियर। रात्रि में पुलिस अधीक्षक को सूचना प्राप्त हुई कि थाना इन्दगरंज क्षेत्रान्तर्गत बेद मंत्रा होटल के कमरा नम्बर 311 में कुछ लोग एकत्रित होकर हार जीत का दाब लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सीएसपी मुरार/डीएसपी अपराध ऋषिकेश मीणा, एवं सीएसपी इन्दरगंज विजय भदौरिया, थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता व थाना प्रभारी इन्दरगंज के द्वारा क्राईम ब्रांच व थाना इन्दरगंज पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर के बताये अनुसार बेद मंत्रा होटल के कमरा नम्बर 311 में तस्दीक हेतु भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा जब होटल के कमरा नं. 311 में दबिश दी तो वहां पर 11 लोग हार जीत का दाब लगाकर जुआ खेलते हुए मिले। पुलिस टीम द्वारा सभी जुआरियों को हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर जुआरियों के पास से 3 लाख 10 हजार रूपये नगद व एक ताश की गड्डी जप्त की गई। पुलिस टीम द्वारा मौके से पकड़े गये 11 जुआरियों के विरूद्ध थाना इन्दरगंज में जुआ एक्ट की धारा 13 का प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया।
