PM मोदी 22 अक्टूबर को MP में साढ़े चार लाख हितग्राहियों को कराएंगे गृह प्रवेश

भोपाल. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 अक्टूबर को प्रदेश में साढ़े चार लाख हितग्राहियों को कराएंगे गृह प्रवेश, प्रधानमंत्री सतना में होने वाले कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ेंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित हुए हैं यह आवास। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट बैठक से पहले मंत्रियों को संबोधित कर दी यह जानकारी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में उचित मूल्य की राशन दुकानों का संचालन महिला स्व सहायता समूह द्वारा कराए जाने का निर्णय लिया गया। इसमें वे दुकानें, जिनमें विक्रेता नहीं है वह महिला स्व सहायता समूह को संचालित करने दी जाएंगी। साथ ही जिन सहकारी समितियों द्वारा दो दुकानें संचालित कर रही हैं, उनसे एक दुकान लेकर स्व सहायता समूह को दी जाएंगी। इन दुकानों में विक्रेता महिलाएं होंगी।

रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कर कमलों से मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में प्रारंभ करने की सामाजिक क्रांति की शुरुआत हुई। मैं कई ऐसे बच्चों को जानता हूं जिन्होंने अंग्रेजी के चलते मानसिक रूप से परेशान होकर पढ़ाई छोड़ दी। अंग्रेजी के मिथक को तोड़कर नई सामाजिक क्रांति का उद्भव हुआ है। मैं विश्वास सारंग और पूरी टीम को बधाई देता हूं, जिन्होंने दिन और रात काम किया। हम हिंदी और अंग्रेजी वाले की मेरिट लिस्ट भी अलग बनाएंगे। यह एक बड़ा टास्क है, जिसे सफल करना है।

22 अक्टूबर को धनतेरस के दिन एक साथ साढ़े चार लाख गृह प्रवेश का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ेंगे। घर घर, गांव-गांव दीपक जलें। सभी लोग कार्यक्रम से जुड़ें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *