ग्वालियर में सोने चांदी की खरीदारी में बरतें समझदारी, 22 कैरेट का सोना बताकर 18 कैरेट का ग्राहकों को दिया जा रहा

ग्वालियर. दीपावली में अब सिर्फ सप्ताह का समय ही शेष रह गया है। इसके चलते बाजार में भीड़ उमड़ने लगी है। दीपावली के लिए पुष्य नक्षत्र और धनतेरस पर सबसे ज्यादा खरीदारी होती है। सोना और चांदी के गहने ही सबसे ज्यादा ख़रीदे जाते हैं। सोना और चांदी के गहाने खरीदते समय सावधानी रखें, क्योंकि छोटी सी चूक आप पर भारी पड़ सकती है। इस दौरान ठगी भी खूब होती है, इसलिए सावधानी रखना जरुरी है।

हालमार्क: जल्दी सोना चांदी के गहने, बिस्किट या सिक्के खरीदे तो बी आई एस हॉल मार्क वाली ही खरीदें। उसकी शुद्धता के बारे में जानकारी अंकित होती है, हॉल मार्ग वाली ज्वेलरी की प्रमाणित है। अगर बिना हॉलमार्क ज्वेलरी है तो इसे ना खरीदें क्योंकि इसमें शुद्धता की गारंटी नहीं होती। दुकानदार कम उम्र बिना हॉलमार्क वाली ज्वेलरी आपको दिखाएंगे, जिसमें कई बार तो महज 70 प्रतिशत ही शुद्धता होती है।

जीएसटी: जिस दुकानदार से आप ज्वेलरी या सोने का चांदी का सिक्का खरीद रहे हैं उसे जीएसटी वाला पक्का बिल जरूर मांगे, आप पक्का बिल नहीं लेंगे तो आप गड़बड़ होने पर दुकानदार पर क्लेम नहीं कर सकते। कई दुकानदार आपको झांसा देंगे कि पक्का बिल में महंगा पडेगा इसलिए कुछ पैसों के लालच में न आए।

कैरेट: सोना 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक आता है। ज्वेलरी 22 और 18 कैरेट में बनाई जाती है। जबकि शुद्ध सोना 24 कैरेट में आता है। इसलिए जो भी लाभ ले रहे हैं उस पर के रेट की जानकारी और उस पर लगी सील पर लगी के रेट की जानकारी जरूर देख लें। कई बार 22 कैरेट का माल बताकर 18 कैरेट का सोना ग्राहकों को दे दिया जाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *