ग्वालियर में गृहमंत्री ने कहा चुनाव आने वाले हैं, गलती मत करना, पीएम मोदी पर भरोसा रखना

ग्वालियर. ग्वालियर आए देश के गृहमंत्री अमित शाह ने एक बार फिर कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, कश्मीर से धारा-370 हटाना, मुफ्त में कोरोना वैक्सीन और गरीबों को मुफ्त राशन समेत पीएम मोदी के सभी बड़े कामकाज और फैसले गिनाए। उन्होंने कहा कि फिर से चुनाव आने वाले हैं। गलती मत करना। पीएम मोदी पर भरोसा करना और कमल पर बटन दबाना।

​​अमित शाह ने की शिवराज और सिंधिया की तारीफ
अमित शाह ने कहा कि लगता है शिवराज जी ने कोई यज्ञ किया है, मध्यप्रदेश रोज सुर्खियों में रहता है। हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने उज्जैन में महाकाल लोक की सौगात दी। पीएम मोदी ने तुष्टिकरण की राजनीति की बजाय सबका सम्मान किया। अमित शाह ने कहा कि अटल बिहारी वायपेयी ने ग्वालियर की धरती को अपनी कर्मभूमि बनाया और प्रधानमंत्री बने। राजमाता विजयराजे सिंधिया एयरपोर्ट का शिलान्यास हम सबने मिलकर किया है। शाह ने सिंधिया की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि सिंधिया जी के प्रयास से भव्य एयरपोर्ट की योजना जमीन पर उतरने जा रही है। शाह ने कहा कि शिवराज के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास के नए आयाम लिखेगा।

कमलनाथ ने सभी योजनाएं बंद कर दी थी
अमित शाह ने कमलनाथ पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यहां थोड़े समय के लिए कमलनाथ की सरकार आई थी, उन्होंने सारी योजनाएं बंद कर दी थी, शिवराज जी फिर से सीएम बने तो फिर से सभी योजनाएं पटरी पर ला दी। प्रधानमंत्री ने नल से जल योजना शुरू की थी, उसे भी कमलनाथ सरकार ने बंद कर दिया था। लेकिन शिवराज सिंह सरकार ने उसे फिर से शुरू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *