जयविलास पैलेस में शाह ने देखी सिंधिया की चांदी की ट्रेन

ग्वालियर. सभा को संबोधित करने के बाद गृहमंत्री अमित शाह जयविलास पैलेस पहुंचे। यहां उन्होंने मराठा गैलरी का शुभारंभ किया। यहां पर उन्होंने- सिंधिया घराने की ऐतिहासिक चांदी की ट्रेन देखी। यह ट्रेन डाइनिंग टेबल पर घूमकर मेहमानों को खाना सर्व किया करती है। गैलरी में मराठाओं के पानीपत युद्ध से लेकर वर्तमान समय तक के वीर नायक, जिनमें पेशवा, शिवाजी व अन्य राजाओं की शौर्य गाथा उनके युद्ध कौशल की झलकियों पर आधारित चित्रों की प्रदर्शनी है। इस दौरान अमित शाह के साथ सीएम शिवराज सिंह, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेन्द्र सिंह तोमर, मंत्री नरोत्तम मिश्रा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया समेत कई मंत्री और बीजेपी पदाधिकारी मौजूद रहे।

अमित शाह ने की शिवराज और सिंधिया की तारीफ
अमित शाह ने कहा कि लगता है शिवराज जी ने कोई यज्ञ किया है, मध्यप्रदेश रोज सुर्खियों में रहता है। हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने उज्जैन में महाकाल लोक की सौगात दी। पीएम मोदी ने तुष्टिकरण की राजनीति की बजाय सबका सम्मान किया। अमित शाह ने कहा कि अटल बिहारी वायपेयी ने ग्वालियर की धरती को अपनी कर्मभूमि बनाया और प्रधानमंत्री बने। राजमाता विजयराजे सिंधिया एयरपोर्ट का शिलान्यास हम सबने मिलकर किया है। शाह ने सिंधिया की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि सिंधिया जी के प्रयास से भव्य एयरपोर्ट की योजना जमीन पर उतरने जा रही है। शाह ने कहा कि शिवराज के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास के नए आयाम लिखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *