‘ससुराल सिमर का’ फेम वैशाली ठक्कर ने खुदकुशी की

इंदौर. ये रिश्ता क्या कहलाता से केरियर की शुरूआत करने वाली अभिनेत्री वैशाली ठक्कर ने इंदौर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है, बताया जा रहा है कि फांसी का कारण प्रेम-प्रसंग है, हालांकि इस मामले में अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है, पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के तेजाजी नगर क्षेत्र में सांई बाग कॉलोनी निवासरत टीवी कलाकार वैशाली ठक्कर ने रविवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए एमएस हॉस्पिटल भेजा गया, इसके साथ ही पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

इन टीवी सीरियलों में किया है काम
टीवी कलाकार वैशाली ठक्कर ने ये रिश्ता क्या कहलाता से अपने केरियर की शुरूआत की थी, इसी के साथ उन्हों स्टार प्लस के कई धारावाहिकों में काम किया था, वे बिग बॉस में भी आई थी, वे पिछले कई सालों से इंदौर में रह रही थी, ये रिश्ता क्या कहलाता है में उन्होंने संजना का किरदार निभाया था, इसी धारावाहिक से उन्होंने अपनी पहचान बनाई थी। बताया जा रहा है कि वैशाली ने अपने केरियर की शुरूआत एंकरिंग से की थी, इसके बाद उन्हें टीवी में काम मिला था, इसके बाद उन्होंने ये वादा रहा, ससुराल सिमर का, सुपर सिस्टर, लाल इश्क, विष और अमृत, ये हैं आशिकी आदि सीरियलों में काम किया, उन्होंने ससुराल सिमर का में अंजली भारद्वाज का किरदार बेहतरीन तरीके से निभाया था, इस कारण उन्हें अवार्ड्स मिला था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *