103 वीं जयंती पर राजमाता की जयंती पर शहरवासियों ने दी स्वरांजलि

ग्वालियर। राजमाता विजयाराजे सिंधिया की 103 वीं जयंती के अवसर पर आज प्रातः 9 बजे अम्मा महाराज की छतरी पर शहर वासियों ने स्वरांजलि अर्पित की।

सावरकर सरोवर मार्ग स्थित अम्मा महाराज की छतरी पर आयोजित स्वरांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश सरकार की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, खाद्य एवं प्रसंस्करण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार भारत सिंह कुशवाह, सांसद विवेक शेजवलकर , भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ,मध्य प्रदेश बीज विकास निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, महिला बाल विकास की अध्यक्ष श्रीमती इमरती देवी, पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह, जयभान सिंह पवैया, अनूप मिश्रा, नारायण सिंह कुशवाहा, भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक एवं शहर वासियों ने उपस्थित होकर राजमाता श्रीमंत विजयाराजे सिंधिया के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की तथा भजनों के माध्यम से शहर वासियों द्वारा राजमाता को स्वरांजलि अर्पित की गई।

राजेन्द्र पारिख ने गाये भजन
विजयाराजे सिंधिया की 103वीं जयंती के मौके पर भजन गायक राजेन्द्र पारिख ने अपने साथी कलाकारों के साथ स्वरांजलि स्वरूप भजन प्रस्तुत किये। लगभग 2 घंटे तक भजन प्रस्तुत किये। प्रात: राजमाता जी की 103वीं जयंती के उपलक्ष्य में छत्री परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राजेन्द्र पारीक एवं साथियों द्वारा निम्न भजन प्रस्तुत किए गये, श्रीरामचन्द्र कृपालु भजमन हरण भव भय दारुणं, जय राधामाधव जय कुंजबिहारी, जन्म सफल होगा रे बन्दे एवं भजहु रे मन श्रीनन्द नन्दन अभय चरणारविन्द थे। सहयोगी कलाकार -की बोर्ड पर पीयूष झा, तबला पर वरूण पारीक, गिटार पर शिवकुमार शर्मा साईड रिदम पर सुनील देवकर, एवं गायन में साथ दिया कंचन दुबे एवं पीयूष झा ने।
