राष्ट्रीय महिला मैराथन में जूनियर में आगरा की शिवाजी दिवाकर और ग्वालियर की अर्पिता शर्मा द्वितीय सोनम पाराशर तृतीय रहीं सीनियर वर्ग में भोपाल की आकांक्षा प्रथम,

ग्वालियर. कैलाशवासी विजयाराजे सिंधिया की 103वीं जयंती के उपलक्ष्य में खेलकूद विभाग द्वारा कटोराताल स्थित फ्लैगपॉइट से 7 बजे राष्ट्रीय महिला मैराथन जूनियर के लिये 3.5 किमी और सीनियर वर्ग 5 किमी के लिये आयोजित की गयी। इस मौके पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट, पूर्व मंत्री मायासिंह आदि उपस्थित रहीं। राष्ट्रीय महिला मैराथन का संदीप जैन, शिववीर भदौरिया संचालित कर रहे थे।


जूनियर वर्ग राष्ट्रीय महिला मैराथन
कटोराताल से सुबह 7 बजे केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मैराथन दौड़ (18 वर्ष की आयु कम) 3.5 किमी की दौड़ थीम रोड़, इंदरगंज चौराहा, पाटनकर बाजार चौराहा, नयाबाजार, केआरजी कॉलेज, कस्तूरबा रोड़, आमखो, मांडरे की माता से होती हुए एमएलबी कॉलेज मैदान पर पहुंच कर समाप्त हुई। जूनियर वर्ग में राष्ट्रीय महिला मैराथन में विजयी प्रतिभागी आगरा शिवानी दिवाकर प्रथम, ग्वालियर की अर्पिता शर्मा द्वितीय और ग्वालियर की सोनम पाराशर तृतीय रहीं।


सीनियर वर्ग की दौड़
राष्ट्रीय महिला मैराथन सीनियर वर्ग (18 वर्ष की आयु अधिक ) की दौड़ को 5 मिनट के अंतराल से मुख्य अतिथ ने झंडी दिखा कर रवाना किया सीनियर वर्ग महिला की दौड़ 5 किमी दौड़ थीम रोड़, इंदरगंज चौराहा, पाटनकर बाजार चौराहा, नयाबाजार, केआरजी कॉलेज, कस्तूरबा रोड़, आमखो, मांडरे की माता से होती हुए एमएलबी कॉलेज मैदान पर पहुंच कर समाप्त हुई। सीनियर वर्ग में राष्ट्रीय महिला मैराथन में विजयी प्रतिभागी भोपाल की आकांक्षा प्रथम, शिवपुरी की मनीषा द्वितीय और प्रयागराज की कविता पटेल तृतीय रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *