ग्वालियर अंचल में 13 तक छाएंगे बादल, करवा चौथ पर बादलों में छिप सकता है चांद
ग्वालियर. शहर में छठवें दिन भी सुबह से बादल छा गए हैं, जिससे हलकी धूप निकली। उसम का भी सामना करना पड़ा। गर्मी के कारण दोपहर बाद वर्षा के आसार बनेंगे। गरज-चमक के साथ तेज वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 11 व 12 अक्टूबर को भी वर्षा के आसार रहेंगे। 13 अक्टूबर तक बादल छाए रहेंगे। कर्वा चौथ के दिन चांद बादलों में छिप सकता है। बादलों को चलते नजर भी नहीं आ सकता है।
बंगाल की खाड़ी व अरब सागर से पर्याप्त मात्रा में नमी आ रही है। यह नमी ग्वालियर-चंबल संभाग के ऊपर इकट्ठा हो रही है। हरियाणा के पास बना चक्रवातीय घेरे नमी को ऊपर उठा रहा है, जिससे शहर सहित जिले में वर्षा का दौर जारी है। 1955 के बाद इस साल मानसून सबसे ज्यादा मेहरबान है। पांच दिनों में 125 मिमी पानी बरस गया है, जिससे खरीफ की फसल खराब हो गई है। रवी की फसल की बोवनी प्रभावित हुई है। हालांकि अंचल के सभी बांध इस वर्षा से फुल हो गए हैं। वर्षा का दौर लगातार जारी रहने से बांध ओवर फ्लो हो गए हैं। गत दिवस 14 मिमी वर्षा हुई। लगातार पांच दिनों तक वर्षा हुई।
