आखिर कौन है Indian Army का बहादुर कुत्ता Zoom

जम्मू कश्मीर. Indian Army Dog Zoom Injured अनंतनाग (Jammu Kashmir)  जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों की बीच एनकाउंटर के बीच भारतीय सेना का बहादुर कुत्ता ‘‘जूम’’  (Zoom)  गंभीर रूप से घायल हो गया। सेना ने पिछले सोमवार को दक्षिण कश्मीर जिले में तंगपावा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष इनपुट मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान के लिये जूम नाम के अपने प्रशिक्षित कुत्ते को एक घर के अन्दर भेजा था। अधिकारियों ने बताया कि हालांकि अभियान के दौरान कुत्ते को 2 गोलियां लगीं और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि जूम ने आतंकवादियों की पहचान की और उन पर हमला किया। जिसके दौरान कुत्ते को दो गोलियां लगी। सेना द्वारा कई अभियानों में आतंकवादियों से लड़ते हुए जूम का वीडिया ट्विटर पर साझा किया गया। क्लिप में सेना ने जूम के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की।
आखिर कौन है जूम

जूम एक उच्च प्रशिक्षित, क्रूर और प्रतिबद्ध कुत्ता है. अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें खत्म करने के लिए प्रशिक्षित किया गया है.
अधिकारियों के मुताबिक, जूम दक्षिण कश्मीर में कई सक्रिय अभियानों का हिस्सा रहा है.
जूम को हमेशा की तरह उस घर को खाली करने का काम सौंपा गया था, जहां सोमवार को आतंकवादी छिपे हुए थे, लेकिन उसे गोली लग गई.
गंभीर चोटों के बावजूद बहादुर सैनिक जूम ने अपना काम जारी रखा, जिसके परिणामस्वरूप दो आतंकवादियों को मार गिराया गया.
अधिकारियों ने कहा कि जूम को श्रीनगर में सेना के पशु चिकित्सक अस्पताल ले जाया गया जहां कुत्ते का इलाज चल रहा है.
मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए, जबकि कई जवान घायल भी हुए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *