Chief Justice of India-जस्टिस चंद्रचूड होंगे 50वें मुख्य न्यायाधीश, CJI यूयू ललित ने उत्तराधिकारी के नाम की घोषणा

नई दिल्ली. Justice DY Chandrachud भारत के मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित ने उनके उत्तराधिकारी के रूप में जस्टिस डीवाय चन्द्रचूड के नाम की सिफारिश की है। जस्टिस चंद्रचूड 50वें CJI  होंगे। चीफ जस्टिस यूयू ललित इस वर्ष 8 नवम्बर को सेवानिवृत्त हो जा रहे हैं। जस्टिस चंद्रचूड 9 नवम्बर 2022 को 2 वर्ष की अवधि के लिये भारत के 50 वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभालेंगे। यह हाल के दिनों में CJI  के लिये सबसे लम्बी अवधि में से एक है।
परंपरा के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश दूसरे वरिष्ठतम जज के नाम की सिफारिश सरकार को भेजते हैं। जस्टिस यूयू ललित के बाद जस्टिस डीवाय चन्द्रचूड दूसरे वरिष्ठतम जज है। CJI  यूयू ललित ने मंगलवार की सुबह 10.15 बजे सुप्रीम कोर्ट के सभी जजों की बैठक में अपने उत्तराधिकारी के रूप में जस्टिस डीवाय चंद्रचूड के नाम की सिफारिश की है। CJI  ललित की सिफारिश को एक पत्र के रूप में कानून मंत्रालय को भेजा जायेगा।
जस्टिस डीवाय चंद्रचूड केरियर पर एक नजर
जस्टिस डीवाय चंद्रचूड 13 मई 2016 को सुप्रीम कोर्ट के जज नियुक्त किये गये थे। इससे पहले वह 31 अक्टूबर 2013 से इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस थे। 29 मार्च 2000 को उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया था। 1998 में उन्हें भारत का अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल नियुक्त किया गया था। बॉम्बे हाईकोर्ट ने जून 1998 में उन्हें सीनियर वकील के रूप में नामित किया गया था। जस्टिस डीवाय चंद्रचूड के पिता जस्टिस वाईवी 2 फरवरी 1978 से 11 जुलाई 1985 तक भारत के 16वें मुख्य न्यायाधीश थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *