अग्निवीर के लिये ग्वालियर स्टेशन पर भर्ती में जाने वालों का रैला, GRP-RPF रख रही नजर, ट्रेन को 10 बार रोका

ग्वालियर. सागर में शुरू अग्निवीर सेना भर्ती परीक्षा का असर ग्वालियर के रेलवे प्लेटफॉर्म पर देखने को मिला है। रात को ग्वालियर स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया से लेकर प्लेटफार्म पर सागर जाने वाले युवा उम्मीदवार ही देखने को मिल रहे थे। जीआरपी -आरपीएफ का बल लगातार स्टेशन पर गश्त करते हुए हालातों का नियंत्रण करते हुए घूम रहा है। सेना भर्ती में जाने वाले को संभालने के लिये एक सैकड़ा से अधिक जवान स्टेशन पर लगाये गये हैं।
वैसे तो जिला प्रशासन ने सागर के लिये ट्रेनों की संख्या सीमित होने पर ग्वालियर के बस स्टेण्ड पर सैकड़ा बसों का इंतजाम किया है। लेकिन सेना भर्ती में जाने वाले युवा बसों का उपयोग ही नहीं कर रहे हैं। सुब से 5 बसें स्टेण्ड पर खड़ी थी। लेकिन एक में भी भर्ती उम्मीदवार नहीं पहुंचे हैं। वह ट्रेनों में घुसकर ही जा रहे हैं। सागर में 7 से 20 अक्टूबर तक अग्निवीर सेना भर्ती होनी है। सागर जाने के लिये ग्वालियर-चम्बल अंचल ही ट्रांजिट पॉइंट हे। इसलिये यहां पुलिस काफी अलर्ट है।

जबलपुर एक्सप्रेस एक घंटा खड़ी रही
GRP-RPF के अफसरों से लेकर एक सैकड़ा सुरक्षा जवानों की मौजूदगी प्लेटफार्म पर होने के बाद भी अग्निवीर सेना भर्ती के लिए सागर जा रहे इन युवा उम्मीदवारों ने निजामुुद्दीन से जबलपुर जाने वाली जबलपुर सुपरफास्ट ट्रेन को 10 बार चेन पुलिंग कर एक घंटे से अधिक समय तक रोके रखा। हालांकि अधिक संख्या में सुरक्षा बलों की मौजूदगी इन सेना भर्ती उम्मीदवारों पर भारी रही। इन सभी उम्मीदवारों को रात को ही सागर व बीना जाने वाली ट्रेनों से भारी सुरक्षा बलों की मौजूदगी में रवाना किया गया।

12 घंटे स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान
रेल डीएसपी सुभा श्रीवास्तव ने बताया कि अंचल से सागर जाने वाले उम्मीदवारों की शाम से बढ़ रही संख्या को देखते हुए रेलवे स्टेशन के दोनों सर्कुलेटिंग एरिया के एंट्रेंस गेट पर वैरीकेडिंग लगाकर आम लोगों की एंट्री प्रतिबंधित कर दी गई थी। केवल यात्रा टिकट धारी व परीक्षा में शामिल होने जाने वाले उम्मीदवारांे के परीक्षा कार्ड देखने के बाद ही स्टेशन परिसर में एंट्री दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *