गृहमंत्री ने ग्वालियर जिले की समीक्षा बैठक में दिये दिषा निर्देश
ग्वालियर। डॉ. नरोत्तम मिश्र मंत्री गृह, जेल संसदीय कार्य, विधि विधायी कार्य विभाग द्वारा पुलिस नियंत्रण कक्ष सभागार में ग्वालियर जिले की कानून व्यवस्था के संबंध में पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में ADGP चम्बल राजेश चावला एसएसपी अमित सांघी एएसपी (मध्य/यातायात) श्रीमती मृगाखी डेका, एएसपी (पूर्व/अपराध) राजेश डण्डोतिया, एएसपी (पष्चिम) गजेन्द्र वर्धमान के अलावा पुलिस के समस्त अधिकारी व थाना प्रभारीगण उपस्थित रहे।
बैठक के प्रारंभ में गृहमंत्री का पुलिस महानिदेषक चम्बल जोन तथा एसएसपी द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। तद्उपरान्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा प्रजेन्टेषन के माध्यम से मंत्री को ग्वालियर जिले में घटित हुए भादवि के अपराधों का त्रिवर्षीय तुलनात्मक चार्ट के माध्यम से अपराधों में हुई कमी तथा माइनर एक्ट एवं पुलिस द्वारा की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही से अवगत कराया गया। विगत 3 वर्षों की तुलना में इस वर्ष सभी गंभीर अपराधों में कमी हुई है। माह जनवरी 2022 से 30 सितम्बर 2022 तक अवैध मादक पदार्थ व अवैध शराब तस्करों के खिलाफ की गई प्रमुख कार्यवाहियों को बताया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने मंत्री को बताया गया कि जिले में बाहर से आकर रहने वाले किराएदारों की उनके स्थायी निवासों पर उनके आचरण की सम्बंधित पुलिस थानों से सत्यापन/तस्दीक करायी जा रही है।
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर बदनापुरा में चलाया सर्च ऑपरेशन
वर्तमान में ग्वालियर जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है, जिले में सोशल साइट्स एवं अन्य प्लेटफार्म पर धर्म-विषेष को लेकर विभिन्न व्यक्तियों द्वारा टीका-टिप्पणी के सम्बंध में भी सतत् निगरानी रखी जा रही है। हाल ही में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के तहत ग्वालियर पुलिस द्वारा बदनापुरा में सर्च ऑपरेषन चलाकर चार नाबालिग लड़कियों को दस्तयाब कर सीडब्लूसी के सुपुर्द किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा केन्द्रीय गृहमंत्री के ग्वालियर भ्रमण के दौरान की जा रही सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों से अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा मंत्री को ग्वालियर जिले की समस्याओं से भी अवगत कराया गया, जिनमें पुलिस के कण्डम हो चुके वाहनों के स्थान पर नये वाहनों की आवष्यकता, ग्वालियर जिले में डीएसपी एवं आरक्षकों के रिक्त पदों से भी अवगत कराया गया। ग्व प्रषासकीय भवनों जिसमें पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय ग्वालियर जोन, उप पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय ग्वालियर रेंज, थाना मुरार नवीन भवन, रक्षित निरीक्षक कार्यालय नवीन भवन, थाना डबरा देहात नवीन भवन की आवष्यकता से मंत्री को अवगत कराया गया।
बैठक में डॉयल-100 एवं सीसीटीव्ही कैमरों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई और खराब एफआरव्ही तथा कैमरों को शीघ्र दुरस्थ कराने के निर्देष दिये गये तथा ग्वालियर को चार नवीन वाहन दिये जाने हेतु पुलिस मुख्यालय को निर्देषित किया गया। आगामी दिनों में केन्द्रीय गृहमंत्री, के ग्वालियर भ्रमण को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देष दिये।
