महाकाल लोक में इंग्लिश नाम बदले गए, मुख्यमंत्री ने 8 जगह के नाम बदलकर हिंदी में किए

उज्जैन. महाकाल लोक के लोकार्पण के लिए तैयार उज्जैन नगरी में 11 अक्टूबर को ऐतिहासिक दिन होगा। यहां 850 करोड़ से अधिक के महाकाल लोक का लोकार्पण करने पीएम नरेंद्र मोदी पहुंच रहे हैं। लोकार्पण से दो दिन पहले मुख्यमंत्री ने महाकाल लोक में कई परिसरों के नाम बदलकर इंग्लिश की जगह हिंदी में किए। महाकाल लोक के लोकार्पण से पहले नामों को लेकर उलझी सरकार ने अब नाम बदलने का फैसला किया है। उज्जैन जन संपर्क ने एक पोस्टर के माध्यम से सुचना दी। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा उज्जयिनी का गौरव लौटाने का हवाला देकर महाकाल लोक के इंग्लिश नामों को हिंदी में करने का जिक्र है।

इंग्लिश से हिंदी में हुए इनके नाम
विजिटर फेसेलिटी सेंटर: मानसरोवर
मिडवे जोन: मध्यांचल
कमर्शियल प्लाजा: त्रिवेणी मंडपम
लोटस पॉन्ड: कमला सरोवर
नाइट गार्डन: संध्या वाटिका
गजिबो प्लाजा: त्रिपथ व भैरव मंडपम
डेक 1: अवंतिका
डेक 2: कनक शृंगा

इससे पहले होटलों के नाम हिंदी में किए थे
कुल 8 जगहों के नाम बदले गए हैं। ये सभी नए बने महाकाल लोक का हिस्सा हैं। हालांकि, महाकाल मंदिर परिसर के किसी भी नाम के साथ छेड़छाड़ नहीं की गई है। इससे पहले सीएम ने शिप्रा नदी के रामघाट पर एक बार शहर की होटलों के नाम इंग्लिश में होने पर चिंता जाहिर करते हुए सभी नामों को हिंदी में करने के निर्देश दिए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *