वन्यप्राणी सप्ताह-चिडियाघर में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
ग्वालियर स्कूली बच्चों को वन्य प्राणियों के प्रति जागरुक करने एवं वन्य प्राणियों के बारे में बच्चों को जानकारियां प्रदान कराने के उददेश्य से नगर निगम ग्वालियर द्वारा आयोजित किए जा रहे वन्य प्राणी सप्ताह के तहत स्कूली बच्चों हेतु ‘वन्य प्राणियों का संरक्षण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन चिडियाघर में आज शुक्रवार को किया गया।
चिडियाघर प्रभारी डा. उपेन्द्र यादव द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि वन्य प्राणी जागरुकता कार्यक्रम के तहत ‘‘वन्य प्राणियों का संरक्षण को लेकर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 3 ग्रुप बनाये गये थे जिसमें प्रायमरी ग्रुप में 1 कक्षा से 5वी तक, मिडिल ग्रुप में 6वी कक्षा से 8वी तक एवं हायर सेकेण्ड्री ग्रुप में 9वी कक्षा से 12वी के छात्र-छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया। वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए किए जाने वाले उपायों को लेकर बच्चों ने संदेश भरे चित्र बनाये। प्रतियोगिता में 12 स्कूलों के लगभग 80 बच्चों ने भाग लिया।
