अमित शाह का ग्वालियर दौरा MP में होने वाले 2023 के चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा
ग्वालियर. बता दें कि अमित शाह ग्वालियर के नए एयरपोर्ट टर्मिनल का शिलान्यास करने पहुंच रहे हैं, इस कार्यक्रम में लाखों लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही है, अमित शाह का यह दौरा प्रदेश में होने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है, यही वजह है कि उनका यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। अमित शाह की सभा ग्वालियर की मेला ग्राउंड में आयोजित होगी जिसमें प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित कई नेता शामिल होंगे।
ग्वालियर को मिलेगी बड़ी सौगात
16 अक्टूबर को ग्वालियर आ रहे अमित शाह के दौरे की तैयारी तेज हो गई हैं, ग्वालियर के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने सभा स्थल का दौरा किया इस दौरान उनके साथ कलेक्टर निगमायुक्त सहित बीजेपी के कई नेता मौजूद रह। मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि अमित शाह का यह कार्यक्रम एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा, जिसमें ग्वालियर को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। इसलिए उनके दौरे की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। उन्होंने कहा कि अमित शाह के दौरे से ग्वालियर-चंबल को लाभ होगा।
