ग्वालियर से भोपाल आया दो ट्रक मावा जब्त, खाद्य विभाग जांच में जुटा
ग्वालियर. क्राइम ब्रांच ने ग्वालियर से दो ट्रक में भरकर भोपाल भेजा गया मावा जब्त किया है। मावा का वजन करीब 72 क्विंटल है। खाद्य विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। चलित लैब से जांच की जा रही है। कई बोरियों में अमानक स्तर के मावा होने की पुष्टि हुई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि अमानक मावा जब्त किया गया है।
पुलिस अफसर भी गलत करे, तो तुरंत कार्रवाई करें
वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने करप्शन पर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा- मैं डीजीपी, सारे आईजी, एसपी और कलेक्टर्स को कह रहा हूं कि करप्शन के मामले में जीरो टॉलरेंस है। अपने भी लोग छांट लें, जो गड़बड़ी कर रहे हैं। कल इंदौर में शिकायत मिली, ये इजाजत नहीं दे सकते कि कोई पुलिस अधिकारी गलत काम करे, तत्काल कार्रवाई करें।
