उफनते नाले में पलटी बस, खिड़की के शीशे तोड़कर बाहर निकली सवारी, 20 सवारी घायल

श्योपुर: उफनती पुलिया में गिरी 40 सवारियों से भरी बसश्योपुर. एक बड़ा हादसा हो गया और यहां उफनता नाला पार कर रही एक यात्री बस पानी के बहाव में बहकर पुलिया से पलट गयी। पुल पर लगभग 2 फीट पानी बह रहा था। बस में लगभग 50-55 यात्री सवार थे। जैसे ही बस उफनते नाले में पलटी, सवारियों में चीख-पुकार मच गयी। लोग किसी तरह बस के शीशे तोड़कर बाहर निकले । घटना में करीब 20 यात्री घायल हो गये। इनमें से 9 सवारियों को उपचार के विजयपुरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गये। उन्होंने बस में फंसे लोगों का रेस्क्यू शुरू किया। इधर लोगों की सूचना पर स्थानीय पुलिस और विजयपुर एसडीएम नीरज शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पोकलेन मशीन बुलाकर बस को सीधा कराया और साथ ही घायल यात्रियों को विजयपुर के अस्पताल भेजा। बस मुरैना जिले के सबलगढ़ से श्योपुर जिले के विजयपुर आ रही थी। सभी यात्री विजयपुर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले है। बस में सवार अधिकतर लोग राजस्थान के करौली जिले में स्थित कैलादेवी माता मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे।
सवारियों के मना करने के बाद भी नाले पर निकाली बस
यह हादसा जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र के उंपचा गांव के पास हुआ। यहां बरसाती नाले में वर्षा की वजह से बाढ़ आने सुप पुलिस डूब गयी थी। शनिवार की शाम लगभग 5 बजे सबलगढ़ से विजयपुर जा रही बस (एमपी06पी0765) के ड्रायवर ने पुलिय पार करने का प्रयास किया। इसमें बस पानी की तेज धारा में बहकर पलट गयी। पुल पर पानी होने के कारण लोगों ने ड्रायवर को बस निकालने के लिये इंकार किया था। इसके बाद भी उसने जोखिम लेकरबस को नाला पार कराने का प्रयास किया। विजयपुर थाने में अज्ञात ड्रायवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

ये हैं अस्पताल में भर्ती
बस पलटने से उसमे सवार करीब 20 लोग घायल हो गए। नौ यात्रियों को ज्यादा चोट आई थी। उन्हें एंबुलेंस से विजयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिन लोगों को मामूली चोट लगी थी, उन्हें अस्पताल नहीं ले जाया गया। हादसे में पूजा (22), फलबती (35) निवासी पलादपुरा, ज्योति (21) पति राजकुमार शर्मा निवासी सुनवाई, सोनिया (13) पिता सब्बीर, अनीता (40), सुनैना (4) पिता मुकेश निवासी गोपालपुर, कृष्णा (19) पिता दौजा शितुआपुरा अस्पताल में भर्ती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *