बदनापुरा पहुंची महिला बाल विकास विभाग की टीम ने खंगाला रिकॉर्ड, किस घर में कितने लोग है रजिस्टर में किया दर्ज

ग्वालियर. रेड लाइट एरिया बदनापुरा में शनिवार की दोपहर महिला बाल विकास विभाग की टीम पहुंची है। यहां टीम ने पहुंचकर एक-एक घर में जाकर रिकॉर्ड खंगाला है। किस घर में कितनी बच्चियां है। किसकी कितनी आयु है और साथ ही बच्चियों से बातचीत भी की है। जब से पुलिस ने छापा मारकर यहां से 3 बच्चियों को बरामद किया है और फर्जी दस्तावेजों का रैकेट का खुलासा किया है तभी से बदनापुरा पूरे राज्य में चर्चित बना हुआ है। भोपाल में बैठे गृह विभाग के अधिकारी भी मामले की पल-पल की अपडेट की जानकारी ले रहे हैं।
क्या है मामला
शहर के पुरानी छावनी स्थित बदनापुरा.रेशमपुरा इलाके में एक सप्ताह पूर्व ग्वालियर पुलिस ने अभी तक का सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया था। जिसमें 3 नाबालिग लड़कियों को बरामद किया था। जिनका कोई भी रिकॉर्ड परिजन के पास नहीं मिला था। शनिवार को इसी मामले में महिला बाल विकास विभाग की अफसरए महिला काउंसलर के साथ बदनापुरा पहुंचे हैं। सुरक्षा के लिए पुरानी छावनी पुलिस वहां मौजूद रही है। टीम शनिवार को बदनापुरा जा पहुंची और पुरानी छावनी थाना पुलिस के साथ सर्वे शुरू किया। पुलिस व महिला बाल विकास विभाग की टीम को देखते बदनापुरा में रहने वाले घबरा गए और उन्हें स्वेच्छा से ही परिवार की जानकारी देना शुरू कर दिया।
40 घरों का किया था सर्वे, तलाशा रिकॉर्ड
सुबह से दोपहर तक की कार्यवाही में महिला बाल विकास विभाग की टीम ने 40 से अधिक घरों की जानकारी एकत्र की है और यहां पर रहने वालों की समग्र आईडी से मिलान किया और साथ ही हर घर के सदस्यों की फिजिकली काउंटिंग कर पूरी जानकारी ली, जो भी नाबालिग यहां पर टीम को दिखाई दिया है। उससे टीम के सदस्यों ने पूछताछ कर जानकारी जुटाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *