डॉक्टर ने किया महिला का रेप, मुंह बंद रखने के लिये दिये थे 3 लाख रूपये

ग्वालियर. झांसी रोड स्थित श्रीराम कॉलोनी में डॉक्टर और उसके असिस्टेंट पर 40 वर्षीय की महिला से रेप करने का आरोप लगा है। घटना 5 अक्टूबर की दोपहर 12 बजे की हे। महिला जयारोग्य चिकित्सालय () स्थित माधव डिस्पेंसरी में दिखाने आयी थी। यहां से आरोपी असिस्टेंट महिला को डॉक्टर के पास ले गया था।
टारोपी डॉक्टर का नाम पृथ्वीराज गोस्वामी बताया गया है। वहीं उसके आरोपी असिस्टेंट का नाम राजू पंडित है। मूलरूप से मुरैना व हाल बहोड़ापुर की रहने वाली महिला ने बताया कि आरोपी डॉक्टर ने चुप रहने के लिये उसे 3 लाख रूपये दिये थे। यह रकम थाने में ही दी थी।

क्या है पूरा मामला

मुझे कुछ दिन से चक्कर आ रहे थे और सिर घूम रहा था। जिसके बाद 5 अक्टूबर की दोपहर 12 बजे मैं चेकअप कराने के लिए माधव डिस्पेंसरी आई थी। यहां काफी भीड़ थी। एक शख्स आया और अपना नाम राजू पंडित बताते हुए बोला- तुम्हारी तबीयत ज्यादा खराब है। मेरे हां कहते ही उसने कहा- यहां काफी भीड़ है, चलो एक अच्छे डॉक्टर को दिखवा देते हैं। उसने डॉक्टर पृथ्वीराज गोस्वामी के पास चलने को कहा। उसकी बातों में आकर मैं उसके साथ डॉ. पृथ्वीराज को दिखाने के लिए श्रीराम कॉलोनी पहुंची। घर पर डॉक्टर अकेला था। डॉक्टर मेरा चेकअप करने लगा, राजू बाहर चला गया। 5 मिनट बाद राजू फिर अंदर आया और मुझे पलंग पर धक्का दे दिया। डॉक्टर ने मेरे पैर पकड़ लिए। राजू ने गलत काम किया। इसके बाद डॉक्टर ने गलत हरकत की। इतने में किसी ने दरवाजा खटखटाया, तो दोनों ने मुझे भगा दिया। मैंने तत्काल 100 नंबर पर फोन लगाया। आरोपी ने झांसी रोड थाने के अंदर मुझे 3 लाख रुपए दिए। मुझसे कहा गया कि ये पैसे ले लो, अपना मुंह बंद रखना। मुंह खोला तो जान से खत्म कर देंगे। आरोपी के परिजन आ गए, तो उन्हें 3 लाख रुपए वापस कर दिए। जब 6 अक्टूबर को मैं SSP के पास पहुंची, तब जाकर आज आरोपियों पर केस दर्ज हुआ।

पुलिस का कहना
ASP क्राइम राजेश दंडौतिया ने बताया कि आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *