चुनाव से पहले सिंधिया-तोमर के दौरों ने राजनीतिक हलके में बढ़ाई गर्माहट

ग्वालियर. सिंधिया हर बार दशहरे के वक्त अपने गृहनगर में ही रहते हैं और राजपरिवार के मुखिया के रूप में मांडरे की माता परिसर में पहले शमीपूजन और फिर गोरखी स्थित अपने कुलदेवता के मंदिर में पूजा अर्चना करते हैं, जिसके बाद शाम को महल में दरबार सजता है। यह परंपरा इस बार 2022 में भी निभाई गई, लेकिन इससे इतर सिंधिया का यह दौरा राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यहां उन्होंने अपने समर्थकों से मुलाकात कर एक बार फिर उन्हें नसीहत दी कि चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।

वहीं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी इस समय तीन रोज से ग्वालियर में ही थे, लेकिन पार्टी का काम आ जाने के चलते उन्हें दशहरे से एक दिन पहले उन्हें दिल्ली लौटना पड़ा। उनका यह दौरा भी चुनावी मंधन और मेल मुलाकातों में बीता। वहीं जानकारों के अनुसार ग्वालियर भाजपा के मूल व नवागत खेमे में बटे होने से इंकार नहीं किया जा सकता, लेकिन ग्वालियर से जुड़े दोनों कैबिनेट मंत्री पार्टी को एकजुट बताने की कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। पार्टी के चुनाव प्रबंधकों की कोशिश यही है कि मिशन 23 पर गुटबाजी की कोई छाया न पड़े।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *